PM मोदी का बाबा विश्वनाथ की धरती पर भव्य स्वागत, CM योगी बोले- 'हर हर महादेव...' जयकारे से गूंजी काशी

बाबा विश्वनाथ की धरती वाराणसी एक बार फिर ऐतिहासिक क्षणों की साक्षी बनी, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पावन नगरी में भव्य स्वागत हुआ।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
PM Modi
PM मोदी | Image: ANI

PM Modi to visit Varanasi: बाबा विश्वनाथ की धरती वाराणसी एक बार फिर ऐतिहासिक क्षणों की साक्षी बनी, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पावन नगरी में भव्य स्वागत हुआ। ‘हर हर महादेव’ के जयकारों से गूंजती काशी ने अपने सांसद और देश के प्रधानमंत्री को सादर नमन किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं उनका स्वागत करते हुए कहा- 'हर हर महादेव....' यह दौरा खास इसलिए भी है क्योंकि यूपी में बीजेपी सरकार के आठ साल पूरे होने के बाद यह प्रधानमंत्री का पहला काशी दौरा है।

बाबा विश्वनाथ की धरती वाराणसी 'हर हर महादेव’ से गूंज उठी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 3884.18 करोड़ रुपये की 44 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया है। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा, 'कल हनुमान जन्मोत्सव है और आज मुझे काशी में आपके दर्शन का सौभाग्य मिला है। काशी की जनता आज विकास का उत्सव मना रही है।'

प्रधानमंत्री मोदी बोले- काशी हमार हौ, हम काशी के हौ- 

पीएम मोदी ने कहा- 'बीते 10 सालों में बनारस ने तेजी से विकास की दिशा में कदम बढ़ाए हैं, विरासत को संजोते हुए आधुनिकता की ओर बढ़ना ही काशी की पहचान बन चुका है।' पीएम मोदी ने कहा- 'आप सब लोग यहां हमें आपन आशीर्वाद देला। हम ई प्रेम के कर्जदार हौ। काशी हमार हौ, हम काशी के हौ। संकटमोचन के दर्शन का सौभाग्य मिला।

पीएम मोदी का काशी में स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निर्धारित समय से 24 मिनट पहले 10.06 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे। वह 10: 30 बजे काशी पहुंचने वाले थे। जिसके बाद पीएम मोदी ने अपने 50वें दौरे पर 3884 करोड़ रुपये की 44 परियोजनाओं का गिफ्ट काशी को दिया। जिसमें रिंग रोड और सारनाथ के बीच एक सड़क पुल, भिखारीपुर और मंडुवाडीह क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर और बाबतपुर में एनएच-31 पर राजमार्ग अंडरपास सड़क सुरंग की आधारशिला रखी। प्रधानमंत्री ने 70 साल से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को पहली बार आयुष्मान वय वंदना कार्ड भी बांटें। जिसके बाद पीएम ने जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी का स्वागत राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, जिला प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना, नगर विकास मंत्री एके शर्मा, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने किया।

Advertisement

यह भी पढ़ें : PM मोदी ने काशी को दी 3884 करोड़ की सौगात, बोले- सेवा ही हमारा मूल मंत्र

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड