Seema Haider: सीमा हैदर और सचिन के घर फिर गूंजी किलकारियां, 11 महीने बाद दोबारा बनी मां; जानिए बेटी हुई या बेटा

Seema Haider’s Baby: पाकिस्तान की सीमा हैदर और सचिन मीणा के घर एक बार फिर किलकारी गूंजी है। कपल के घर बेटे का जन्म हुआ है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Seema Haider’s Baby
Seema Haider’s Baby | Image: instagram

Seema Haider’s Baby: पाकिस्तान की सीमा हैदर और सचिन मीणा के घर एक बार फिर किलकारी गूंजी है। खबरों की माने तो, ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में रह रही सीमा हैदर ने अपने छठे बच्चे को जन्म दिया है। ये सचिन मीणा के साथ उनकी दूसरी औलाद है। 

सीमा हैदर और सचिन मीणा के घर पिछले साल मार्च में ही एक बेटी का जन्म हुआ था। अब बेटी के जन्म के 11 महीने बाद सीमा का घर एक बार फिर खुशियों से भर गया है।

सीमा हैदर ने दिया छठे बच्चे को जन्म

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीमा हैदर ने ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में बेटे को जन्म दिया है। जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं। खबरों की माने तो, सचिन मीणा के घरवालों ने बेटे के जन्म की खुशी में मिठाईयां भी बांटी हैं। आपको बता दें कि सीमा ने पिछले साल मार्च में एक बेटी को जन्म दिया था जिसका नाम उन्होंने मीरा रखा है।

सीमा हैदर के कुल छह बच्चे हैं। उनके पहले से चार बच्चे पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर से हैं जिन्हें लेकर वो भारत आ गई थीं। पांचवा बच्चा यानि उनकी बेटी मीरा यहां दूसरे पति सचिन मीणा से है। अब सीमा हैदर ने अपने छठे बच्चे को जन्म दिया है जो कि एक बेबी बॉय है। 

Advertisement

दिसंबर में किया था प्रेग्नेंसी का ऐलान

गौरतलब है कि सचिन मीणा ने पिछले साल दिसंबर में सोशल मीडिया के जरिए गुड न्यूज देते हुए बताया था कि सीमा हैदर छठी बार मां बनने वाली हैं जबकि वो दूसरी बार पिता बनेंगे। तब सीमा सात महीने की प्रेग्नेंट थीं। उन्होंने कहा कि उनके पति सचिन उनका काफी ख्याल रख रहे हैं और उन्हें कोई भारी वजन नहीं उठाने देते। तबसे ही कपल लगातार सोशल मीडिया के जरिए पोस्ट कर रहा था। अभी बेटे के जन्म को लेकर उन्होंने कुछ जानकारी नहीं दी है। 

ये भी पढे़ेंः विदाई से ठीक पहले किन्नरों ने खोला दूल्हे का ऐसा राज, सन्न रह गए लड़की वाले, बिन शादी के लौटी बारात

Advertisement
Published By:
 Sakshi Bansal
पब्लिश्ड