Pahalgam Terror Attack: सीमा हैदर को भी भारत छोड़कर जाना पड़ेगा पाकिस्तान? पहलगाम हमले ने बिगाड़ दिया खेल
सीमा हैदर के पास भारत का वीजा नहीं है, वो मई 2023 में नेपाल के रास्ते भारत आई थी। सीमा टूरिस्ट वीजा पर पाकिस्तान के शारजहा से नेपाल पहुंची थीं।
- भारत
- 2 min read

Seema Haider News : पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने सख्ती दिखाते हुए सभी पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द कर दिए हैं। भारत सरकार ने सभी पाकिस्तानी नागरिकों को अगले 48 घंटों में देश खाली को कहा है। इसके अलावा सभी मेडिकल वीजा भी 29 अप्रैल तक वैध रहेंगे। इसके बाद चर्चा होने लगी है कि 2023 में अपने 4 बच्चों के साथ पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर भी 48 घंटे में जाएगी या नहीं?
केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद सभी पाकिस्तानी नागरिकों को हर हाल में भारत को छोड़ना ही पड़ेगा। सीमा हैदर भी भारत छोड़ेगी या नहीं ये राज्य सरकार पर निर्भर करता है। सरकार ये तय करेगी कि सीमा हैदर को भारत में रहने की इजाजत दी जा सकती है या नहीं। सीमा हैदर के वकील और मुंह बाले भाई एपी सिंह का कहा है कि सीमा हैदर का मामला पाकिस्तान के दूसरे नागरिकों से बहुत अलग है।
राष्ट्रपति के पास सीमा की याचिका
एपी सिंह ने कहा कि सीमा हैदर भारत में शरण के आधार पर रह रही हैं। उसके सभी दस्तावेज गृह मंत्रालय और ATS के पास जमा हैं। अदालत ने जिन शर्तों के साथ उसे जमानत दी थी, सीमा हैदर उन सभी शर्तों का पालन कर रही है साथ ही उनकी याचिका राष्ट्रपति के पास लंबित है। सीमा हैदर के केस में एक ध्यान रखने बाली बात ये भी है कि उसने भारतीय नागरिक सचिन मीणा से शादी की है। सचिन से उसका एक बच्चा भी है। वो कई बार भारतीय नागरिकता लेने की इच्छा भी जता चुकी हैं।
नेपाल के रास्ते आई भारत
सीमा हैदर के पास भारत का वीजा नहीं है, वो मई 2023 में नेपाल के रास्ते भारत आई थी। सीमा टूरिस्ट वीजा पर पाकिस्तान के शारजहा से नेपाल पहुंची थीं, कुछ दिन नेपाल में रहने के बाद काठमांडू से बस में दिल्ली आई थी। सीमा की दोस्ती ऑनलाइन गेम PUBG पर ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा निवासी सचिन मीणा के साथ हुई थी। अब उसने सचिन से शादी करली है और दोनों की एक बेटी भी है।