'हैसियत पता चल गई...?', कन्नौज में खाली रह गईं कुर्सियां, भीड़ न जुटने पर ओपी राजभर ने अखिलेश यादव को घेरा

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के संसदीय क्षेत्र में आयोजित पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में खाली कुर्सियों के वीडियो सामने आने के बाद पार्टी की खूब किरकिरी हो रही है। इस बीच, ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि अब उन्हें उनकी हैसियत पता चल गई होगी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
OP Rajbhar Attacks Akhilesh Yadav
OP Rajbhar Attacks Akhilesh Yadav | Image: ANI

OP Rajbhar Attacks Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कन्नौज में समाजवादी पार्टी के पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में खाली कुर्सियों को लेकर अखिलेश यादव पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि अब आपको अपनी हैसियत पता चल गई होगी।  

ओपी राजभर ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर अखिलेश यादव को संबोधित करते हुए ट्वीट कर लिखा, 'सुना है आपने अपनी पार्टी की कन्नौज जिला इकाई को भंग कर दिया है। उनकी क्या गलती थी? जब आप खुद ही एसी, पीसी और ट्विटर की दुनिया से बाहर नहीं निकलेंगे तो जिला वाले बेचारे क्या करेंगे?'

 हैसियत पता चल गई, कुर्सियां खाली जो रह गईं- राजभर

इतना ही नहीं, उन्होंने यह तक कह दिया कि जिस कन्नौज की जनता को आपने खानदानी विरासत समझ के 'खयाली गढ़' बना रखा था, वहीं पर आपकी हैसियत पता चल गई। कुर्सियां खाली जो रह गईं।'

'मुलायम सिंह ने खून-पसीना बहाकर कन्नौज को…'

राजभर ने मुलायम सिंह और शिवपाल सिंह का जिक्र करते हुए कहा कि आपके पिता जी और चाचा जी ने खून-पसीना बहा के कन्नौज को सपा का गढ़ बनाया था। लेकिन अब आप अपने समय का हाल देख लीजिए। आपकी समझ में आया या नहीं? प्रदेश का गैर यादव पिछड़ा और बहुजन समाज आपको पूरी तरह से खारिज कर चुका है।

Advertisement

लोडर समझ गए कि साइकिल का चेन टूट गया है- राजभर

वे यहीं नहीं रुके, उन्होंने तंज भरे लहजे में सलाह देते हुए कहा कि चुनाव से पहले समूचे प्रदेश की कार्यकारिणी को भंग कर दीजिए। यूपी में आपकी पोल खुल गई है। सभी को पता है कि साइकिल चलाने वाले असली नेता जा चुके हैं। आप पिता जी और चाचा जी की साइकिल का हैंडल सही तरीके से नहीं संभाल पाए।  

ओपी राजभर ने कहा कि आपके लोडर भी समझ चुके हैं कि साइकिल का चेन टूट गया है, अब रिम टेढ़ा होने वाला है। टायर बस फटने ही वाला है। ऐसे ही मैंने नहीं कहा था कि सत्ताइस में सपा साफ है!

Advertisement

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कन्नौड में पार्टी दफ्तर में पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन बुलाया था। लेकिन यह कार्यक्रम पूरी तरह फ्लॉप साबित हुआ। इस कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ दिखा कि जितने नेता और पदाधिकारी मंच पर बैठे थे, उसके आधे भी कार्यक्रम में लगी कुर्सियों पर नहीं थे। इसके बाद से पार्टी की खूब किरकिरी हो रही है।

यह भी पढ़ें: BREAKING: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में पुलिस को बड़ी सफलता, राजस्थान के कोटा से तीनों शूटर गिरफ्तार
  
 

 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड