Lucknow Coaching Centre Fire: 'SIT टीम का गठन, 7 दिन में रिपोर्ट मांगी गई, प्रथम दृष्टया...', अलीगंज अग्निकांड पर ओपी राजभर की आई प्रतिक्रिया
ओम प्रकाश राजभर ने लखनऊ कोचिंग संस्थान में आग लगने की घटना पर कहा, 'यह दुखद घटना है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। जो दोषी होंगे उनको बख्शा नहीं जाएगा।'
- भारत
- 2 min read

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक कोचिंग और एनीमेशन सेंटर में लगी भीषण आग ने 15 लोगों की जान ले ली। मरने वालों में ज्यादातर छात्र शामिल है। घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी ने बड़ा एक्शन लेते हुए मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन कर दिआ। इसके साथ ही लापरवाही के आरोप में JE, AE समेत 4 अधिकारियों को भी तुरंत सस्पेंड कर दिया। अब इस घटना पर यूपी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर की प्रतिक्रिया आई है।
हादसा सोमवार (22 जून) को दोपहर के समय हुआ। लखनऊ के अलीगंज (पुरानिया इलाका) स्थित एक तीन मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। देखते दी देखते आग की ऊंटी लपटें ने पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे की जानकारी मिलते ही सीएम योगी घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने केजीएमयू में घायलों से मुलाकात कर उनका हाल चाल भी जाना। अब घटना पर योगी के मंत्री ओपी राजभर ने भी गहरा दुख जताया है।
जो दोषी होंगे उनको बख्शा नहीं जाएगा-राजभर
मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने लखनऊ कोचिंग संस्थान में आग लगने की घटना पर कहा, "यह दुखद घटना है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। सरकार ने मामले को संज्ञान में लिया है, SIT टीम का गठन हुआ है। 7 दिन में रिपोर्ट मांगी गई है, प्रथम दृष्टया जो दोषी पाए गए हैं उन्हें निलंबित किया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद जो दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।"
अब तक 15 लोगों ने तोड़ा दम
बता दें कि इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर एक पेट शॉप और क्लिनिक था, जबकि ऊपरी मंजिलों पर लाइब्रेरी, कोचिंग सेंटर चलते थे। आग की लपटें तेजी से फैलीं और बिल्डिंग को अपने चपेट में ले लिया। बहुत से लोगों ने तो धुएं की वजह से दम तोड़ दिया। कुछ जान बचाने के लिए ऊपर से कूद गए, जिसके चलते उन्हें गंभीर चोट आई। आग और धुआं की चपेट में आने से 15 लोगों की मौत हो गई है। कई बेजुबान जानवर भी जिंदा जल गए।