'अखिलेश जी, धनपति के नाम का ऐलान तो कर दिया, अब एक अपराधी को प्रत्याशी बना दीजिए, आपका PDA पूरा...', ओपी राजभर का इशारा किधर?

ओपी राजभर ने राज्यसभा चुनाव के लिए सपा के दो उम्मीदवारों को लेकर अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि परिवार और धनपति का ऐलान तो हो चुका है, अब एक अपराधी का भी कर दीजिए, पीडीए संपन्न हो जाएगा।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Akhilesh Yadav OP Rajbhar
Akhilesh Yadav OP Rajbhar | Image: ANI

OP Rajbhar on Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश के राज्यसभा चुनाव के लिए जैसे ही समाजवादी पार्टी ने अपने पत्ते खोले, विरोधी खेमे से वार-पलटवार का दौर शुरू हो गया। यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने बिना वक्त गंवाए सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर सीधा हमला बोला है।

ओपी राजभर ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर ट्वीट कर लिखा, 'अखिलेश जी, सही जा रहे हैं आप। परिवार और धनपति के नाम का तो ऐलान कर ही दिया आपने। अब बस एक अपराधी को अपना प्रत्याशी बना दीजिए, आपका पीडीए पूरा हो जाएगा।'

राजभर ने सपा के PDA फॉर्मूले पर क्या कहा?

उन्होंने तंज कसते हुए लिखा, 'वही पीडीए जिसमें पी से परिवार, डी से दौलतमंद और ए से अपराधी है। पी से परिवार के प्रो रामगोपाल जी आ गए, डी से दौलतमंद से धनराज नथवानी जी हो गए। अब एक अपराधी बचा है, घोषणा कर दीजिए।'

बृजभूषण सिंह ने की सपा मुखिया की तारीफ

राजभर के इस बयान से पहले बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने सपा मुखिया की तारीफ की, जिसने सियासी पारा हाई कर दिया। जब पत्रकारों ने उनसे सवाल किया कि कांग्रेस कह रही है कि वो यूपी में 150 से कम सीटों पर सपा गठबंधन में चुनाव नहीं लड़ेगी तो इस पर बृजभूषण ने कहा कि अखिलेश के बिना सब सूना है। ऐसे में इसके सियासी मायने तलाशने शुरू हो गए हैं।   

Advertisement

रामगोपाल-धनराज ने दाखिल किया नामांकन

उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर हो रहे चुनाव के लिए सपा ने आज अपने दो प्रत्याशियों का नामांकन दाखिल करा दिया है। रामगोपाल यादव और धनराज परिमल नथवानी ने पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। हालांकि, सपा की ओर से अब तक तीसरे नाम की घोषणा नहीं की गई है।

NDA से सांसद हैं धनराज नथवानी के पिता

रामगोपाल यादव सपा के राष्ट्रीय महासचिव और अखिलेश यादव के चाचा है। वहीं धनराज परिमल नथवानी के पिता का नाम परिमल नथवानी है, जो बीजेपी की अगुवाई वाले एनडीए के राज्यसभा सांसद हैं। वह देश के बड़े उद्योगपति भी हैं। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'अमीरों के राम और गरीबों के भगवान हैं शिव ', रेवंत रेड्डी के बयान पर भड़के बीजेपी विधायक, लगाया समाज को बांटने की राजनीति करने का आरोप

 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड