'का हो अलिखेश जी, मुसलमान प्रेम में अइसन डूबल हउवा...', ओपी राजभर ने सपा बूथ अध्यक्ष की मारपीट को लेकर घेरा, जानें क्या है पूरा मामला

ओपी राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव जी आखिर आप क्या कर रहे हैं? क्या आपने कसम खा ली है कि आप कभी सुधरेंगे नहीं? आपका 'पीट देगा अशफाक' हर दिन नई-नई मनमानियां कर रहा है और आप चादर तानकर चैन की नींद सो रहे हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Akhilesh Yadav OP Rajbhar
Akhilesh Yadav OP Rajbhar | Image: ANI/File Photo

OP Rajbhar Attacked on Akhilesh Yadav: सुभासपा प्रमुख और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर एक बार फिर हमला बोला है। आजमगढ़ में सपा के कार्यकर्ताओं के बीच पनपे एक विवाद को लेकर उन्होंने अखिलेश यादव की चुप्पी पर सवाल खड़े किए हैं।

राजभर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भोजपुरी में ट्वीट किया जिसमें उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव जी आखिर आप क्या कर रहे हैं? क्या आपने कसम खा ली है कि आप कभी सुधरेंगे नहीं? आपका 'पीट देगा अशफाक' हर दिन नई-नई मनमानियां कर रहा है और आप चादर तानकर चैन की नींद सो रहे हैं।

सपा विधायक का जिक्र कर बोला हमला

उन्होंने आजमगढ़ का जिक्र करते हुए सपा के एक विधायक को लेकर कहा कि आजमगढ़ में आपके विधायक 'मियां जी' (नफीस  अहमद) आपके ही समाज के लोगों को दिन-रात पीट रहे हैं। आपकी पार्टी के बूथ अध्यक्ष राहुल यादव की सिर्फ इतना कसूर था कि उन्होंने विधायक नफीस अहमद की जगह सपा के ही किसी दूसरे नेता को चुन लिया।

'मुसलमान प्रेम में अंधे हो चुके हैं अखिलेश'

ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर हमला जारी रखते हुए आगे कहा कि सपा सुप्रीमो को शर्म करनी चाहिए। वह इस समय 'मुसलमान प्रेम' में पूरी तरह अंधे हो चुके हैं कि उन्हें सही और गलत का अंतर भी समझ नहीं आ रहा है। अपने ही कार्यकर्ताओं की पिटाई पर भी वे पूरी तरह मौन साधे हुए हैं।

Advertisement

ओपी राजभर ने दी चेतावनी?

उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि चुनाव नजदीक आ रहे हैं और आजमगढ़ के 'कृष्णवंशी अहीर' इस अन्याय का जवाब देने और सबक सिखाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

ओपी राजभर ने भोजपुरी में एक्स पर लिखा, 'का हो अलिखेश यादव जी, एकदम्मे किरिया खा लेहले हउवा कि सुधरबा नाही तू लोग? तोहार 'पीट देगा अशफाक' रोज नया-नया कांड करत हउवन, आउर तू चादर तान के सुत्तत हउवा। आजमगढ़ में तोहार बिधायक मियां जी तोहरे बिरादरी वालन के दिन-दहाड़े पिटवावत हउवन। तोहरे पार्टी क बूथ अध्यक्ष राहुल यादव क बस एतने गलती रहल कि ऊ बिधायक नफीस अहमद के बदले दूसरे सपा नेता के पसंद कर देलस।'

Advertisement

उन्होंने आगे लिखा, 'तनिको त सरम कय ल अखिलेश जी, मुसलमान प्रेम में अइसन डूबल हउवा तू कि तोके सही-गलत कुछ समझे में ना आवत ह। अपने पार्टी कार्यकर्ता के पिटवावत हउवा तू लोग, जौन बेचारा तोहार झंडा बैनर ढोएला। केहू क त सगा हो जा यार अखिलेश बाबू, आवत ह चुनाव, समझ में आ जाई तोहके। आजमगढ़ क कृष्णवंशी अहिर ए दफे कंसवादी सबहन के कायदे से सबक सिखावे बदे तइयार बइठल हउवन।'

क्या है पूरा मामला?

आजमगढ़ के गोपालपुर से सपा विधायक नफीस अहमद के समर्थकों पर पार्टी के ही बूथ अध्यक्ष राहुल यादव ने मारपीट का आरोप लगाया है। उन्होंने इसकी शिकायत महराजगंज थाने में दी है।

शिकायतकर्ता के अनुसार, आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सोशल मीडिया पर चल रहे सर्वे में उन्होंने विधायक की बजाय किसी दूसरे सपा नेता को पहली पसंद बताया था। इसके बाद उन्हें फोन कर कथिततौर गाली-गलौज की गई। जब वह मामले को लेकर अपनी बात रखने के लिए सैदपुर पहुंचे, तब वहां विधायक के समर्थकों ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद कथिततौर पर गाली-गलौज की गई और मारपीट किए जाने की स्थिति बनी। राहुल का यह भी दावा है कि इस दौरान मौके पर विधायक नफीस अहमद भी मौजूद थे और उन्होंने कोई हस्तक्षेप नहीं किया। हालांकि, लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें: Delhi: सत्य निकेतन हादसे के बाद प्रशासन सख्त, बगल की इमारत को तीन दिन में खाली करने का आदेश; अवैध निर्माण होंगे सील
 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड