सोनभद्र में श्रद्धालुओं की कार और बस की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत, छह अन्य घायल

सोनभद्र जिले के विंढमगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को महाकुंभ प्रयागराज से राउरकेला जा रही श्रद्धालुओं की एक कार की बस से टक्कर में एक श्रद्धालु की मौत हो गई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Accident
Accident | Image: Representational

UP: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के विंढमगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को महाकुंभ प्रयागराज से राउरकेला (ओडिशा) जा रही श्रद्धालुओं की एक कार की बस से टक्कर में एक श्रद्धालु की मौत हो गई जबकि छह अन्य श्रद्धालु घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि ओडिशा के राउरकेला से प्रयागराज महाकुंभ में शामिल होने गए सात श्रद्धालु कार से वापस राउरकेला लौट रहे थे। सोमवार को दोपहर जब उनकी कार विंढमगंज थाना अंतर्गत फुलवार ग्राम के पास पहुंची तभी विपरीत दिशा से आ रही एक बस से टकरा गयी। उक्त दुर्घटना में रक्तिम पुजारी (34) निवासी राउरकेला की मौत हो गयी जबकि छह अन्य घायल हो गए।

सीओ ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया एवं सभी घायलों को दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया, जहां से गंभीर रूप से घायल अनीता सवाई को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस इस मामले में अग्रिम कार्यवाही कर रही है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'राहुल गांधी को एक महीने की मोहलत, जवाब नहीं दिया तो हिंदू धर्म से किया जाएगा बहिष्कार', धर्म संसद में आया प्रस्ताव
 

Advertisement
Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड