मुख्यमंत्री को गुमराह कर सरकारी खजाने को लूट रहे अधिकारी- नंद किशोर गुर्जर

उत्तर प्रदेश की लोनी विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक नंद किशोर गुर्जर ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि अधिकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गुमराह कर सरकारी खजाने को लूट रहे हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
BJP MLA Nand Kishore Gujar
नंद किशोर गुर्जर | Image: PTI

उत्तर प्रदेश की लोनी विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक नंद किशोर गुर्जर ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि अधिकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गुमराह कर सरकारी खजाने को लूट रहे हैं। उन्होंने यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा, “अधिकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गुमराह कर सरकारी खजाने को लूट रहे हैं। मुख्य सचिव ने तंत्र-मंत्र कर महाराज जी (योगी आदित्यनाथ) का दिमाग बांध दिया है। मुख्य सचिव दुनिया के सबसे भ्रष्ट अधिकारी हैं।”

नंद किशोर गुर्जर ने आरोप लगाया, “अधिकारियों ने अयोध्या में जमीनें लूटी हैं।” फटे कुर्ते में संवाददाताओं के सामने आए भाजपा विधायक ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके कपड़े फाड़े हैं। विधायक ने कहा कि बृहस्पतिवार को लोनी की महिलाएं ‘राम कलश यात्रा’ निकाल रही थीं लेकिन पुलिस ने यात्रा को रोकने की कोशिश की, जिससे हालात बिगड़ गये।

अपर पुलिस आयुक्त (अंकुर विहार) अजय कुमार सिंह ने बताया कि विधायक और उनके समर्थक बिना किसी अनुमति के यात्रा निकालने की कोशिश कर रहे थे। वहीं दूसरी ओर विधायक ने दावा किया कि लोनी के उपजिलाधिकारी की अनुमति के लिए आवेदन दिया गया था। गुर्जर ने कहा कि राम कलश यात्रा पारंपरिक है और इस वर्ष से पहले कभी भी आयोजकों ने इसकी अनुमति नहीं ली।

Advertisement

भाजपा विधायक ने अपनी ही पार्टी की सरकार पर हमला करते हुए आरोप लगाया कि प्रदेश में बड़े पैमाने पर गोहत्याएं हो रही हैं और पुलिस फर्जी मुठभेड़ों में लोगों की हत्या कर रही है। उन्होंने एक वीडियो में गुर्जर समाज से यातायात जाम न करने और हर जगह शांति बनाए रखने की अपील की।

Advertisement
Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड