Lucknow: झील में डूब रही थीं महिला, लोग बनाते रहे VIDEO... तभी 'फरिश्ता' बन आया NSG कमांडो और फिर...
NSG कमांडो ने झील में डूब रही महिला को छलांग लगाकर बचा लिया। ऐसा तब हुआ, जब झील में डूबती महिला को देख लोग वीडियो बना रहे थे।
- भारत
- 2 min read
Lucknow News: एक महिला झील में डूब रही थीं। कोई उनकी मदद के लिए आगे नहीं आया। लोग तमाशबीन बनकर देखने लगे और अपने फोन में वीडियो बनाने लगे, लेकिन किसी ने मदद नहीं की। इस बीच ही एक NSG कमांडो फरिश्ता बनकर आया और डूबती हुई महिला की जान बचाई।
मामला उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का है। यहां एक NSG कमांडो ने झील में डूब रही महिला को छलांग लगाकर बचा लिया। ऐसा तब हुआ, जब झील में डूबती महिला को देख लोग वीडियो बना रहे थे। NSG जवान ने महिला को बाहर निकाल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत स्थिर है।
झील के पास टहल रहे थे कमांडो, तभी…
घटना शुक्रवार (6 सितंबर) की बताई जा रही है। शाम करीब 6.30 बजे NSG कमांडो अपने कुछ सीनियर्स के साथ लखनऊ में कठौता झील के पास टहल रहे थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि झील में महिला डूब रही हैं। इस दौरान लोग उनकी मदद करने की बजाए घटना का वीडियो बना रहे। इसके बाद NSG कमांडो फौरन ही महिला की मदद के लिए कूद पड़े।
अधिकारियों ने बताया कि टीम कमांडर रवि कुमार राय के आदेश पर बिना किसी देरी के कमांडो रवि कुमार तुरंत महिला को बचाने के लिए पानी में उतर गए। जब कमांडो महिला को बचा रहे थे, तो टीम कमांडर ने स्थानीय लोगों से महिला को पानी से बाहर निकालने में मदद मांगी। सफल बचाव के बाद कमांडो ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया।
Advertisement
महिला की हालत स्थिर
टीम कमांडर रवि ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को भी घटना की जानकारी दी और कुछ ही देर बाद पुलिस की एक टीम एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंच गई। महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया और अब उनकी हालत स्थिर है।
घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखने मिल रहा है कि किस तरह से कमांडों झील में डूब रही महिला को बचा रहे हैं। उनके इस वीरतापूर्ण प्रयासों के सम्मान में लखनऊ में टास्क फोर्स कमांडर ने टीम कमांडर रवि कुमार राय और कमांडो रवि कुमार दोनों की प्रशंसा की है। साथ ही कमांडो रवि को इनाम देने की भी सिफारिश की।
Advertisement
यह भी पढ़ें: Lucknow Building Collapse: तीन मंजिला इमारत में दफन हो गईं 8 जिंदगियां, जानिए मृतकों का नाम और पता