अपडेटेड 24 February 2025 at 09:55 IST

Noida: शादी समारोह में फायरिंग, गोली लगने से 2 लोग घायल

Noida: शादी समारोह में हर्ष फायरिंग में गोली लगने से दो लोग घायल हो गए।

Follow : Google News Icon  
Shooting, shot dead, gun, firing
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: ANI/Representative

Noida: गौतम बुद्ध नगर जिले के साकीपुर गांव में बैंक्वेट हॉल में रविवार को शादी समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में गोली लगने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सूरजपुर क्षेत्र के साकीपुर में आशीर्वाद मैरिज होम में रविवार की रात को बिसरख गांव के रहने वाले आलोक की बारात आई थी। उन्होंने बताया की शादी समारोह के दौरान बारात में आए कुछ लोगों ने रात 10 बजे के करीब जश्न में गोलियां चलाईं। इस दौरान वहां हलवाई का काम कर रहे संतोष (45) एवं दयाल (23) को गोली लग गई।

उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जिनमें से एक की हालत नाजुक बनी हुई है।

पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी ने बताया की बैंक्वेट होम में लगे सीसीटीवी कैमरे की सहायता से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

Advertisement

ये भी पढ़ें: Kashi Tamil Sangamam: जयशंकर, 45 राजदूतों ने BHU में तमिल प्रतिनिधियों के साथ की बातचीत

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 24 February 2025 at 09:55 IST