नोएडा: युवक ने हथौड़े से हमला कर बहन की हत्या की, मां घायल

UP: उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक युवक ने अपनी 28 वर्षीय बहन और 54 वर्षीय मां पर हथौड़ा से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
attacked with hammer
attacked with hammer | Image: Pexels

UP: उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक युवक ने अपनी 28 वर्षीय बहन और 54 वर्षीय मां पर हथौड़ा से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि युवती की उपचार के दौरान मौत हो गई जबकि हमले में गंभीर रूप से घायल मां जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है।

उन्होंने बताया कि घटना सूरजपुर थानाक्षेत्र के सूरजपुर कस्बा में हुई और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि आरोपी 25 वर्षीय शुभम ने रविवार शाम को अपनी बहन शिप्रा और अपनी मां विनीता गर्ग पर हथौड़े से हमला कर दिया।

उन्होंने बताया कि शुभम ने पहले अपनी बहन पर हमला किया और इस दौरान बीच बचाव करने आई मां को भी नहीं बख्शा। प्रभारी ने बताया कि हमले में गंभीर रूप से घायल हुईं दोनों महिलाओं को उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां चिकित्सकों ने शिप्रा को मृत घोषित कर दिया जबकि मां विनीता की हालत नाजुक बनी हुई है।

Advertisement

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी शुभम को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ की जा रही है। प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या ऐसा प्रतीत हो रहा है कि युवक मानसिक रूप से बीमार है और वह तरह-तरह की बातें कर रहा है।

यह भी पढ़ें: UP: '12 लाख की डिमांड और झूठे केस में फंसाने...', पत्नी और सुसराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने खाया जहर- VIDEO

Advertisement
Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड