Noida Protest: कंपनी के गेट पर जुटे श्रमिक; पुलिस ने समझाया तो खुशी से काम पर लौटे; वर्कर्स नहीं बाहरी असमाजिक तत्वों ने फैलाई थी हिंसा

नोएडा में शुक्रवार को कुछ कर्मी एक फैक्ट्री के बाहर फिर एकत्रित हो गए। प्रदर्शन की आहट भांपकर स्‍थानीय पुलिस ने मुश्‍तैदी दिखाई और फौरन मौके पर पहुंच गई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

नोएडा में शुक्रवार को कुछ कर्मी एक फैक्ट्री के बाहर फिर एकत्रित हो गए। प्रदर्शन की आहट भांपकर स्‍थानीय पुलिस ने मुश्‍तैदी दिखाई और फौरन मौके पर पहुंच गई। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने श्रमिकों से बातचीत की और उन्हें समझाकर शांत करा दिया। पुलिस ने श्रमिकों को वापस भेज दिया है। इस दौरान नोएडा पुलिस जिंदाबाद के नारे भी लगे। पुलिस ने जिस सौहार्द का परिचय दिया उसकी अब चर्चा हो रही है।

जानकारी के मुताबिक सुबह लगभग 06:30 बजे नोएडा सी-39, फेस-।। स्थित आई स्मार्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के गेट के सामने लगभग 100 से अधिक श्रमिक इकट्ठा हो गये थे। कंपनी के गेट पर यूपी प्रदेश सरकार द्वारा घोषित तीनों श्रेणियों के न्यूनतम वेतन से संबंधित स्पष्ट पोस्टर प्रदर्शित किया गया था। लेकिन कंपनी के प्रबन्धन द्वारा एक अन्य पोस्टर भी गेट पर लगा दिया गया था, जिससे वेतन के संबंध में दोनों पोस्टरों में विरोधाभास के कारण श्रमिकों के मध्य भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गयी थी।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस और वरिष्ठ अधिकारीगण द्वारा वास्तविक स्थिति से मौके पर उपस्थित श्रमिकों को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा घोषित वेतन वृद्धि के संबंध में अवगत कराकर समस्या का निवारण किया गया और बताया गया कि पुलिस सदैव आपके साथ है। नोएडा पुलिस के वरिष्‍ठ अधिकारियों ने श्रमिकों से हाथ मिलाया और उन्‍हें भरोसा दिलाया कि उनके साथ कुछ भी गलत नहीं होने दिया जाएगा। इसके बाद श्रमिकों ने प्रसन्नता प्रकट करते हुए ताली बजाकर पुलिस का स्‍वागत किया और कंपनी में जाकर कामकाज शुरू कर दिया।

श्रमिकों ने नहीं, बाहरी उपद्रवियों ने बिगाड़ा नोएडा का सौहार्द

Advertisement

नोएडा में सोमवार को श्रमिकों के प्रदर्शन के बाद कुछ स्थानों पर हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने “बाहरी तत्वों” की भूमिका की बात कही है। पुलिस के अनुसार, श्रमिकों के शांतिपूर्ण ढंग से हटने के बाद बाहर से आए कुछ लोगों ने माहौल बिगाड़ने और हिंसा भड़काने की कोशिश की। ऐसे कई लोगों को हिरासत में लिया गया है और अन्य की पहचान की जा रही है।

पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने बताया कि जिले से बाहर के कुछ लोग सीमावर्ती इलाकों में पहुंचकर तनाव फैलाने और हिंसा भड़काने का प्रयास कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस समूह के कुछ सदस्यों को हिरासत में लिया गया है और बाकी के खिलाफ कार्रवाई के लिए पहचान की जा रही है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें- Amravati: ब्रेकअप हुआ तो बन गया प्‍लेबॉय, एक शर्त से शुरू हुआ शोषण का खेल...350 से ज्‍यादा अश्‍लील VIDEO बनाने वाले अयान ने किए बड़े खुलासे

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड