अपडेटेड 21 October 2025 at 18:46 IST
नोएडा में आतिशबाजी ने ली जान... स्टील के ग्लास के नीचे रखा बम, फिर लगा दी आग; धमाके के साथ ग्लास के टुकड़े से घायल युवक की मौत
नोएडा में दिवाली की रात पटाखे जलाते वक्त युवक हादसे का शिकार हो गया। छोटी एक लापरवाही करने से युवक का शरीर छलनी हो गया, जिसके बाद अस्पताल में इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।
- भारत
- 2 min read

Steel glass bomb explosion: दीपावली की रात पटाखे जलाते वक्त नोएडा में एक युवक हादसे का शिकार हो गया। छोटी सी लापरवाही ने युवक की जान ले ली। ऐसा क्या किया था ? एक अलग तरीके से पटाखे जलाने की कोशिश की। हादसा उस वक्त हो गया जब युवक स्टील के गिलास के नीचे बम रखकर फोड़ रहा था। सुनने में ये शायद आम लगे, क्योंकि ज्यादातर लोगों ने इस कभी न कभी ट्राई किया होगा। लेकिन किसे पता था कि ये मजाकिया तरीका या छोटा सा एक्सपेरिमेंट जानलेवा भी हो सकता है।
युवक ने स्टील के गिलास के नीचे बम रखकर फोड़ा, जिससे गिलाफ फट गया और उसके नुकीले टुकड़े उसके शरीर में जगह जगह लग गए, इससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। देखते ही देखते युवक की हालत बिगड़ती चली गई। घर वाले तुरंत युवक को अस्पताल भी लेकर गए, लेकिन अस्पताल में इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।
दिवाली पर ऐसे बम फोड़ना, जानलेवा- पुलिस
पुलिस को भी हादसे की जानकारी दी गई। जिसके बाद पुलिस ने बताया कि, हादसे के बाद युवक को अत्यंत गंभीर हालत में उपचार के लिए नोएडा के फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी स्थिति को देखते हुए उसे तुरंत भर्ती कर लिया गया, इलाज के दौरान सुबह युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान शिवा के रूप में हुई।
बच्चों को ऐसी खतरनाक चीजें करने से रोकें…
इस हादसे को लेकर पुलिस ने माता-पिता को जागरूक रहने की सलाह दी है। पुलिस ने कहा कि पटाखे जलाते वक्त कुछ नया या अलग करने के लिए बच्चे अक्सर ऐसे एक्सपेरिमेंट करते हैं। ऐसे में माता पिता को ध्यान रखना चाहिए कि वह बच्चों को ऐसी खतरनाक चीजें करने से रोकें, यह माता-पिता का कर्तव्य भी बनता है कि किसी भी अनहोनी से बचने के लिए अपने बच्चों को ऐसी खतरनाक चीजें ट्राई ना करने दें। क्योंकि छोटी सी लापरवाही किसी की जान भी ले सकती है। यह जानलेवा हो सकता है। साथ इससे बच्चों को गंभीर नुकसान भी पहुंच सकता है।
Advertisement
यह भी पढ़ें : दिवाली के अगले दिन करें ये 5 उपाय, सालभर बरसेगा धन
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 21 October 2025 at 18:46 IST