Kanpur: इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, हिंदू बन लेस्बियन रूमाना ने खून से भर दी युवती की मांग, बंगाल ले जाकर करने वाली थी 'कांड' लेकिन...

पुलिस के मुताबिक रूमाना की उम्र 21 साल है। वह पश्चिम बंगाल की रहने वाली तलाकशुदा मुस्लिम महिला है। पुलिस के अनुसार, रूमाना ने किशोरी को समलैंगिक प्रेम जाल में फंसा लिया।

Follow : Google News Icon  
muslim rumana khatun turns hindu navya nikah filling forehead blood lesbain relation kanpur to bengal
इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, हिंदू बन लेस्बियन मुस्‍लिम महिला रूमाना ने खून से भर दी युवती की मांग, बंगाल ले जाकर करने वाली थी 'कांड' | Image: Republic/Pixabay

गौरव त्रिवेदी की रिपोर्ट

यूपी के कानपुर के साढ़ थाना क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवती अचानक गायब हो गई। उसकी बड़ी बहन ने पुलिस ने रिपोर्ट लिखाई और बताया नव्या नाम की एक महिला उसका अपहरण कर ले गई। पुलिस फौरन जांच में जुट गई। जब मामला खुला तो सब हैरान रह गए। पहला ये कि नव्या नाम की यह महिला रूमाना खातून निकली और दूसरा ये कि पूरा मामला लेस्‍बियन रिलेशन का था।

पुलिस के मुताबिक रूमाना की उम्र 21 साल है। वह पश्चिम बंगाल की रहने वाली तलाकशुदा मुस्लिम महिला है। पुलिस के अनुसार, रूमाना ने किशोरी को समलैंगिक प्रेम जाल में फंसा लिया। वह उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ बंगाल ले गई। बंगाल पहुंचकर रूमाना ने किशोरी के साथ एक अनोखी रस्म की। उसने अपने खून से किशोरी की मांग भरकर निकाह जैसी रस्म पूरी की। पुलिस को आरोपी के मोबाइल में इन रस्मों की तस्वीरें और वीडियो भी मिले हैं।

सर्विलांस से पुलिस को मिली गुमशुदा महिला की लोकेशन

पुलिस ने तकनीकी निगरानी के जरिए किशोरी की लोकेशन पश्चिम बंगाल में ट्रेस की। पुलिस के बंगाल पहुंचने की भनक लगते ही आरोपी किशोरी को लेकर ट्रेन से गुरुग्राम के लिए निकल गई। अलर्ट जारी होने के बाद पुलिस ने उसे सेंट्रल स्टेशन पर गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement

किशोरी की सुरक्षित वापसी

पुलिस ने रूमाना खातून को गिरफ्तार कर लिया। अब वह जेल में है। किशोरी को उसके परिवार की बहनों के सुपुर्द कर दिया गया है। परिवार अब किशोरी की देखभाल कर रहा है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है। पूछताछ में रूमाना से कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। थाना प्रभारी ने कहा कि आरोपी महिला ने किशोरी को गुमराह किया और गलत रास्ते पर ले जाने की कोशिश की। जानकारी के मुताबिक, दोनों की मुलाकात इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। वहीं आरोपित महिला की शादी के बाद पति से तलाक भी हो चुका है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें- Noida Protest: 'पुलिस पर लाठीचार्ज करेंगे, मिर्च पाउडर लाना भाइयों...', उपद्रवियों को इस तरह भड़काया; पुलिस को मिला सन्न कर देने वाला AUDIO

Published By :
Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड