अपडेटेड 13 April 2024 at 12:58 IST
मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास को सता रहा जेल में स्लो पॉइजन दिए जाने का डर, कोर्ट से की ये अपील
यूपी के कुख्यात माफिया मुख्तार अंसारी की मौत के बाद उसके बड़े बेटे अब्बास अंसारी को स्लो पॉइजन दिए जाने का डर सता रहा है।
- भारत
- 2 min read

Mukhtar Ansari Son Abbas Ansari: यूपी के कुख्यात माफिया मुख्तार अंसारी की मौत के बाद उसके बड़े बेटे अब्बास अंसारी को स्लो पॉइजन दिए जाने का डर सता रहा है। मऊ से विधायक अब्बास अंसारी के वकील लियाकत अली ने बताया कि मुख्तार की मौत के बाद बीते 6 अप्रैल को एक मुकदमें में पेशी के दौरान अब्बास ने गाजीपुर सीजेएम को बताया था कि कासगंज जेल में अधिकारियों की मिली भगत से उसे जहर दिया जा सकता है।
लियाकत अली के मुताबिक मनोज राय हत्याकांड में आरोपी अफरोज उर्फ चुन्नू पहलवान भी गाजीपुर जेल में बंद है। उसने भी अपनी सुरक्षा की गुहार लगायी है। उसने कहा है कि वो उसरी चट्टी कांड में बृजेश सिंह के खिलाफ गवाह भी है। उसे जेल से अदालत पेशी पर दो सिपाही ही मात्र पैदल जेल से ले जाते हैं। उसने भी कहा है कि जेल में उसे जहर भी दिया जा सकता है। उसके साथ कभी भी कोई हादसा हो सकता है। लियाकत के अनुसार सीजेएम ने दोनों की सुरक्षा इंतजाम के लिए जेल प्रशासन को लिखा है।
कोर्ट ने दिए ये आदेश
अब्बास अंसारी के वकील का कहना है कि अब्बास की बात सुनने के बाद कोर्ट ने जेल प्रशासन को पत्र लिखा है। कोर्ट ने आदेश दिया है कि अब्बास के हर कार्य को सीसीटीवी कैमरे में रखा जाए और अब्बास अंसारी की सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जाए।
Advertisement
मुख्तार की मौत पर अभी भी जारी है विवाद
आपको बता दें कि जेल में मुख्तार अंसारी की तबियत खराब हुई थी। इसके बाद जेल प्रशासन ने मुख्तार अंसारी को बांदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद मुख्तार के परिवार ने मुख्तार को जेल में जहर दिए जाने का आरोप लगाया था। खुद मुख्तार ने भी कई बार जेल में अपनी जान को खतरा बताया था। मुख्तार ने ये भी आरोप लगाया था कि उसे खाने में जहर दिया गया है।
Advertisement
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 13 April 2024 at 12:56 IST