अपडेटेड 2 April 2024 at 11:05 IST

बाल, नाखून और हड्डी...कब्र में 10 साल भी नहीं सड़ेगी मुख्‍तार की लाश, अफजाल ने बताया फ्यूचर प्‍लान

Mukhtar Ansari Dead Body Safe even After 10 Years: अफजाल ने कहा कि मरने से उसकी कहानी खत्म नहीं हुई है। कहानी तो अब शुरू हुई है।

Follow : Google News Icon  
बाल, नाखून और हड्डी...कब्र में 10 साल भी नहीं सड़ेगी मुख्‍तार की लाश, अफजाल ने बताया फ्यूचर प्‍लान
बाल, नाखून और हड्डी...कब्र में 10 साल भी नहीं सड़ेगी मुख्‍तार की लाश, अफजाल ने बताया फ्यूचर प्‍लान | Image: PTI

Mukhtar Ansari Latest News: माफिया मुख्‍तार अंसारी सुपुर्द ए खाक हो चुका है लेकिन उसकी मौत को लेकर जारी बहस अभी भी खत्म नहीं हुई है। जेल में स्‍लो प्‍वाइजन देकर मारने का आरोप लगाने वाले मुख्‍तार के बड़े भाई अफजाल अंसारी (Afzal Ansari) ने सोमवार को एक बड़ा दावा कर दिया। अफजाल ने कहा कि मरने से उसकी कहानी खत्म नहीं हुई है। कहानी तो अब शुरू हुई है।

अफजाल ने कहा कि मुख्‍तार की शव (Dead Body of Mukhtar Ansari) को इस तरह से दफनाया गया है कि 10-20 साल बाद भी उसे परीक्षण के लिए निकाला जाए तो भी पूरी तरह सुरक्षित रहेगा।  नाखून और बाल से उस समय भी जांच की जा सकेगी और मौत के कारणों का पता लगाया जा सकेगा। उन्‍होंने कहा कि उसके साथ अन्याय की हद पार की गई। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) की बात तक नहीं मानी गई।

इसे भी पढ़ें- 9 साल पहले मर चुका होता मुख्तार; सुपारी किलर लंबू, गर्लफ्रेंड नगीना और मिशन माफिया की INSIDE STORY

ICU से सीधे क्यों भेजा गया जेल?

Advertisement

अफजाल अंसारी ने साजिश की बात को हवा देते हुए कहा कि किसी भी मरीज को आईसीयू (ICU) से सीधे किसी को कभी घर नहीं भेजा जाता है। उसे वॉर्ड में ऑब्जर्वेशन के लिए रखा जाता है। जब उसकी हालत में सुधार होती है फिर उसे डिस्‍चार्ज किया जाता है। लेकिन मुख्‍तार के साथ ऐसा नहीं किया गया। उसे आईसीयू से निकालकर सीधा जेल भेज दिया गया।

आपको बता दें कि पिछले मंगलवार (26  मार्च) को  जेल में हालत बिगड़ने पर मुख्‍तार अंसारी को बांदा के मेडिकल कॉलेज (Banda Medical College)में भर्ती किया गया था। यहां कुछ घंटे तक आईसीयू में इलाज के बाद उसे वापस जेल भेज दिया गया। इसके अगले दिन दोबारा तबीयत बिगड़ी थी। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने इलाज किया। तीसरे दिन (28  मार्च) हालत इतनी बिगड़ी की मेडिकल कॉलेज में मृत घोषित कर दिया गया।

Advertisement

इसे भी पढ़ें- बुलंदी और फिर बेबसी...अंतिम दिनों में कुरकुरे के लिए तरस गया माफिया मुख्तार अंसारी! INSIDE STORY

जहर देकर मुख्‍तार को मारा गया: अफजाल अंसारी

मुख्तार की मौत को लेकर अफजाल अंसारी ने सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि मुख्तार को जेल में जहर देकर मारा गया है। अफजाल अंसारी ने कहा, मुख्तार अंसारी ने जहर खिलाकर मारने के प्रयास को कोर्ट के सामने भी बताया था।

जेल में मुख्तार अंसारी को जो खाना दिया जाता था, उसे बैरक इंचार्ज पहले खाकर चेंक करता था, उसकी भी तबियत खराब हो गई है। अफजाल अंसारी ने आगे कहा, पूरी योजना के तहत मुख्तार को मारा गया है। इसमें डॉक्टर, जेल प्रशासन, सरकार और सादे भेष में घूमने वाले एलआईयू और एसटीएफ के लोग शामिल हैं। इन सभी ने मुख्तार की हत्या की है।

इसे भी पढ़ें- धोखे से मारा शेर को पिंजरे में...मुख्तार के समर्थन में यूपी पुलिस के जवान ने लगाया Whatsapp स्‍टेटस

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 2 April 2024 at 10:29 IST