Kanpur: बेटे ने मां का कराया लाखों का बीमा, पैसे के लालच में मां ने प्रेमी संग मिलकर किया कत्ल, हाईवे पर फेंकी लाश

कानपुर में एक मां ने प्रेमी संग मिलकर बेटी की हत्या कर दी। इस अपराध की कहानी को अंजाम देने से पहले लाखों के बामी पॉलिसी कराई गई और ऐसे रची गई हत्या की पूरी साजिश।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Kanpur Son Murder
Kanpur Son Murder | Image: AI (सांकेतिक फोटो)

Kanpur Son Murder: कानपुर से एक हैरान और परेशान कर देने वाली घटना सामने आई हैं, जहां एक मां ने अपने बेटी की हत्या कर, मां-बेटे के रिश्ते को कलंक लगाने वाली इस घटना ने पूरे इलाके को हिला दिया। जिसके बाद हत्या करने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया, पुलिस ने बताया कि मां और उसके प्रेमी ने हत्या की साजिश रची थी।  

क्या है मामला?

मृतक प्रदीप सिंह उर्फ सुक्खा (22) आंध्र प्रदेश में अपना ठेला चलाता था और दीपावली पर अपने घर आया था। उसकी मां ममता के एक लड़के के साथ अवैध संबंध थे। जिसके वो खिलाफ था, इसे के चलते उसके मां से रिश्ते खराब थे और वो मां से नहीं मिलता था, सिर्फ पिता से मिलता था, जब प्रदीप दिवाली पर घर आया तो, मां ने इसी वक्त को सही समझा और बेटे को मौत के घाट उतार दिया। हैरान कर देने वाली बात यह भी है कि ममता ने अपने बेटे के नाम पर 4 बीमा पॉलिसी कराई थीं, जिनकी रकम लाखों में थी।

पुलिस ने क्या कहा?

एसपी कानपुर ने बताया कि ममता ने अपने प्रेमी मयंक और उसके भाई ऋषि के साथ मिलकर बेटे की हत्या की साजिश रची थी। हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया गया है।

कैसे हुई हत्या?

पुलिस ने बताया कि, ममता ने अपने बेटे को बहाने से बुलाया और उसे रास्ते में मयंक और ऋषि मिले जिन्होंने उसे शराब पिलाई और फिर हथौड़ी से सिर कुचलकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को हाईवे किनारे फेंक दिया गया, ताकि यह सड़क हादसा लगे।

Advertisement

पुलिस ने मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें मृतक की मां ममता, उसका प्रेमी मयंक और उसके भाई ऋषि शामिल हैं। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हथियार और कार भी बरामद की है। यह घटना हमें दिखाती है कि लालच और अवैध संबंध कितने घातक हो सकते हैं, जिससे ना सिर्फ रिश्तों को खराब हो सकते हैं। बल्कि अपराध की सभी सीमाएं पर हो सकती है। पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अब न्यायालय में मामले की सुनवाई होगी और आरोपियों को सजा मिलेगी।  

यह भी पढ़ें: CBSE ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की तारीखों का किया ऐलान

Advertisement
Published By:
 Sujeet Kumar
पब्लिश्ड