रविंद्र गौड़ नोएडा के तो लक्ष्मी सिंह बनीं गाजियाबाद की पुलिस कमिश्नर... UP में 28 IPS अधिकारियों का तबादला, देखें LIST
यूपी सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए शुक्रवार को 28 आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं।
- भारत
- 3 min read

यूपी सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए शुक्रवार को 28 आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस आदेश के तहत राज्य के प्रमुख शहरों में तैनात पुलिस कमिश्नर, एडीजी, डीआईजी, एसएसपी और एसपी स्तर के अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।
जारी सूची के मुताबिक, मोहित अग्रवाल को वाराणसी से प्रयागराज का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है, जबकि पीयूष मोर्डिया को प्रयागराज से हटाकर एडीजी स्थापना, लखनऊ भेजा गया है। इसके अलावा लक्ष्मी सिंह को गाजियाबाद और जे. रविंदर गौड़ को गौतमबुद्धनगर का पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है।
इन अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी
आकाश तोमर को पुलिस अकादमी मुरादाबाद का एसपी, अमित कुमार को ईओडब्ल्यू का एसपी और नरेंद्र कुमार सिंह को पीटीसी सीतापुर का एसपी बनाया गया है। डॉ. अनिल कुमार पांडेय को कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं, त्रिभुवन सिंह को जीआरपी मुख्यालय और राजेश कुमार श्रीवास्तव को अभिसूचना मुख्यालय में एसपी की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा सुशील कुमार शुक्ला को पीटीएस गोरखपुर, अजीत कुमार सिन्हा को यूपी पावर कॉरपोरेशन और दिनेश त्रिपाठी को प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी बनाया गया है। कुलदीप सिंह गुनावत को कानपुर नगर का डीसीपी और प्रीति यादव को 15वीं वाहिनी पीएसी आगरा का सेनानायक बनाया गया है।
Advertisement
यहां देखिए ट्रांसफर हुए 28 IPS अधिकारियों की लिस्ट
1. मोहित अग्रवाल – पुलिस कमिश्नर, प्रयागराज
2. पीयूष मोर्डिया – एडीजी स्थापना, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
3. रहमत शर्मा – एडीजी, लखनऊ जोन
4. लक्ष्मी सिंह – पुलिस कमिश्नर, गाजियाबाद
5. प्रवीण कुमार – एडीजी, बरेली जोन
6. जे. रविंदर गौड़ – पुलिस कमिश्नर, गौतमबुद्धनगर
7. किरण एस. – पुलिस कमिश्नर, वाराणसी
8. प्रभाकर चौधरी – डीआईजी, लखनऊ रेंज
9. अभिषेक सिंह – डीआईजी, आगरा रेंज
10. शैलेश कुमार पांडेय – डीआईजी, अलीगढ़ रेंज
11. आशीष तिवारी – डीआईजी, सहारनपुर रेंज
12. डॉ. गौरव ग्रोवर – एसएसपी, मुरादाबाद
13. सुनीति – एसपी, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
14. आकाश तोमर – एसपी, डॉ. बीआर अंबेडकर पुलिस अकादमी, मुरादाबाद
15. अमित कुमार-I – एसपी, ईओडब्ल्यू, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
16. नरेंद्र कुमार सिंह – एसपी, पीटीसी, सीतापुर
17. डॉ. अनिल कुमार पांडेय – एसपी, कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
18. त्रिभुवन सिंह – एसपी, जीआरपी मुख्यालय, लखनऊ
19. राजेश कुमार श्रीवास्तव – एसपी, अभिसूचना मुख्यालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
20. सुशील कुमार शुक्ला – एसपी, पीटीएस, गोरखपुर
21. अजीत कुमार सिन्हा – एसपी, यूपी पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड, लखनऊ
22. दिनेश त्रिपाठी – डीसीपी, प्रयागराज
23. सतपाल – एसएसपी, अयोध्या
24. कुलदीप सिंह गुनावत – डीसीपी, कानपुर नगर
25. प्रीति यादव – सेनानायक, 15वीं वाहिनी पीएसी, आगरा
26. पुनीत द्विवेदी – एडीसीपी, गाजियाबाद
27. नीतू – एडीसीपी, लखनऊ
28. अमित कुमावत – एडीसीपी, आगरा