घरवालों से पूछकर रिश्‍ता बनाया था... रेप केस के बाद मोहम्मद शमी के भाई कैफ का AUDIO, लड़की बोली- IPL के चक्कर में तुमने मेरे जिंदगी बर्बाद कर दी

क्रिकेटर मोहम्मद शमी के भाई का कथित ऑडियो क्लिप वायरल हो रहा है जिसमें वो परिवार की असहमति का हवाला देते हुए शादी के लिए घरवालों के राजी न होने की बात कह रहे हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर सामने आ रही है। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के छोटे भाई मोहम्मद कैफ का एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि इसे पीड़िता ने जारी किया है। ऑडियो में कैफ कथित तौर पर परिवार की असहमति का हवाला देते हुए शादी के लिए घरवालों के राजी न होने की बात कह रहे हैं।

कथित ऑडियो में कैफ बातचीत के दौरान बार-बार अपने परिवार की असहमति का हवाला भी देते हैं कि उनके दोनों भाई भी इस रिश्ते के पक्ष में नहीं हैं। उन्होंने अपने भाई और क्रिकेटर मोहम्मद शमी का भी नाम लिया।

घरवालों से पूछकर रिश्ता नहीं बनाया- पीड़िता

वहीं पीड़िता आगे कहती है कि उन्होंने घरवालों से पूछकर रिश्ता नहीं बनाया था, फिर वह अब परिवार की सहमति की बात क्यों कर रहे हैं। पीड़िता ने कहा कि फिलहाल उसे परिवार से कोई मतलब नहीं है। वह सिर्फ इतना जानना चाहती है कि उनसे शादी को लेकर मोहम्मद कैफ का खुद का क्या फैसला है। इतना ही नहीं, पीड़िता ने उनसे यह भी सवाल किया कि जब उनके दोनों भाइयों ने लव मैरिज की है, तो वह परिवार का बहाना क्यों बना रहे हैं। 

ऑडियो में दोनों के बीच क्या हुई बात?

पीड़िता ने कहा, 'तुम तीन साल से मुझसे वादे कर रहे थे। यह सब तुमने पहले नहीं सोचा था? इतने सालों में घरवालों की कोई भूमिका नहीं रही। आज यह सभी बातें कहां से आ गई? मेरी जिंदगी तो बर्बाद हुई ना? आपका शादी करने का इरादा ही नहीं था। तीन साल से आप IPL-IPL कर रहे थे। मैं आईपीएल का और इंतजार नहीं कर सकती हूं। मेरा भी तुमने सब खत्म कर दिया, अब मुझे उम्मीद भी नहीं है कि कभी करियर में कुछ कर पाऊंगी।'

Advertisement

महिला ने यह भी कहा कि क्या आप घरवालों से पूछकर मुझसे बातें करते थे? घरवालों से पूछकर तीन साल रिलेशनशिप में थे? उनसे पूछकर मुझे कोलकाता बुलाते थे? ऐसा नहीं था, तो आज शादी की बात आते ही घरवाले कहां से आ गए?

इसके जवाब में कैफ कहते रहे कि घरवाले नहीं मान रहे हैं। वे इस रिश्ते के पक्ष में नहीं हैं। अगर वे मान जाते तो उन्हें शादी करने में कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन बिना उनकी मर्जी के वे शादी कैसे कर सकते हैं। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।

Advertisement

आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करने का आरोप

इससे पहले पीड़िता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर आरोप लगाया था कि पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। उनका दावा है कि मुकदमा दर्ज होने के बावजूद जांच अधिकारी आरोपियों से पूछताछ नहीं कर रहे हैं। अब मामले को लेकर सामने आए कथित ऑडियो के बाद विवाद और बढ़ गया है।

मोहम्मद कैफ पर रेप की FIR

बता दें कि इससे पहले सितंबर में भी मोहम्मद कैफ के खिलाफ रेप का केस दर्ज हुआ था। महिला का आरोप था कि कैफ ने उसे शादी का भरोसा देकर उसके साथ यौन संबंध बनाए और बाद में शादी से पीछे हटने लगे। इसके बाद महिला के शिकायत के आधार पर कैफ के खिलाफ रेप की धाराओं में केस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें: UP: नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्‍सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, आगरा जा रही डबल डेकर बस में लगी आग, कंपा देने वाला VIDEO आया सामने

 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड