दूध में मिलाई नींद की गोलियां, फिर पति को सांप से डंसवाया... दामिनी को कौन लाकर देता था नशीली गोलियां? पुलिस ने इस शख्स को किया गिरफ्तार

अतुल हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दामिनी और उसके प्रेमी तुषार को नींद की गोलियां उपलब्ध कराने वाले आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
meerut snake murder case
दामिनी को कौन लाकर देता था नशीली गोलियां? पुलिस ने इस शख्स को किया गिरफ्तार | Image: Social Media

उत्तर प्रदेश के मेरठ में प्रेमी के साथ मिलकर पति को सांप से डसवाकर मारने की घटना की चर्चा हर तरफ हो रही है। अतुल हत्याकांड में पुलिस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है,कई बड़े खुलासे हो रहे हैं। इस बीच पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने प्रेमी तुषार और दामिनी को नींद की गोलियां उपलब्ध कराने वाले आरोपी डॉक्टर रोहित को गिरफ्तार कर लिया है।

जांच में पता चला है कि डॉक्टर रोहित ने बिना प्रिस्क्रिप्शन के प्रतिबंधित नींद की गोलियां इन्हें उपलब्ध कराया, जिनका इस्तेमाल दामिनी ने अपने पति अतुल को दूध में मिलाकर बेहोश करने के लिए किया। इसके बाद प्रेमी तुषार के साथ मिलकर जहरीले सांप से डसवाकर अतुल की हत्या कर दी। रोहित की हत्याकांड में भूमिका सामने आने के बाद हस्तिनापुर थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पूछताछ में आरोपी डॉक्टर ने कबूल किया गुनाह

पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार डॉक्टर रोहित हस्तिनापुर के तुषार पायला (दामिनी का प्रेमी) के घर में किराए पर रहता था। इसी दौरान दोनों की दोस्ती हो गई। शुरुआत में तुषार ने नींद न आने की शिकायत कर गोलियां लीं, लेकिन बाद में हत्या की साजिश के तहत उसने 10 से ज्यादा गोलियां लेकर दामिनी को सौंपीं।

झोलाछाप डॉक्टर रोहित चलाता था क्लीनिक

जांच में यह भी सामने आया है कि झोलाछाप डॉक्टर रोहित कुमार पहले एक क्लीनिक चलाता था और फिलहाल में एक फास्ट फूड सेंटर संचालित कर रहा था। रोहित हस्तिनापुर के बंगाली बाजार में क्लीनिक चलाता था। करीब दो-तीन साल पहले एक महिला को गलत इंजेक्शन लगाने के आरोप में उसके क्लीनिक पर हंगामा हुआ था, जिसके बाद क्लीनिक बंद करना पड़ा। क्लीनिक बंद होने के बाद उसी इमारत में उसने फास्टफूड सेंटर खोल लिया था।

Advertisement

स्थानीय वार्ड का सभासद भी है रोहित

पुलिस जांच में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। रोहित स्थानीय वार्ड का सभासद भी है। वह साल 2022 में चुना गया था। पुलिस अब उसके पुराने रिकॉर्ड, मेडिकल प्रैक्टिस के दस्तावेजों और पूरे षड्यंत्र में उसकी भूमिका की गहन जांच कर रही है। पुलिस इस हत्याकांड में जहरीले करैत सांप के इस्तेमाल को देखते हुए वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की धाराएं भी जोड़ने की तैयारी कर रही है। साथ ही बिना पर्चे के प्रतिबंधित दवाएं देने के मामले में अलग से कार्रवाई की जाएगी।

कैसे की गई अतुल की हत्या

ग्राम भंडोरा निवासी 35 वर्षीय अतुल पंवार अपनी पत्नी दामिनी के साथ हस्तिनापुर के रामलीला मैदान स्थित कृष्णा किड्स पब्लिक स्कूल का संचालन करता था। दोनों ने वर्ष 2019 में प्रेम विवाह किया था। शुक्रवार सुबह दामिनी ने पति को सांप के काटने की सूचना देकर सीएचसी हस्तिनापुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल पर अतुल के बिस्तर में सांप भी मिला।

Advertisement

बीमा के 20 लाख पर पत्नी की नजर

संदिग्ध परिस्थितियां होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने दामिनी के मोबाइल की कॉल डिटेल और तकनीकी साक्ष्यों की पड़ताल की। जिसमें स्कूल के ड्राइवर तुषार उर्फ निक्की से उसके लगातार संपर्क सामने आए। पूछताछ में तुषार ने बताया कि उसका दामिनी से प्रेम संबंध था। दोनों ने अतुल की हत्या की साजिश रची थी। अतुल के नाम करीब 20 लाख रुपये का बीमा था। आरोपियों ने बीमा की रकम के लिए पूरी साजिश रची।

यह भी पढ़ें: शौहर कर रहा था दूसरी शादी,निकाह के समय पहुंची पहली बेगम,फिर जो हुआ-VIDEO

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड