Meerut Murder Case: हत्यारिन मुस्‍कान और आशिक साहिल का आज आमना-सामना, 14 दिन बाद देखेंगे एक दूसरे का चेहरा; सुनेंगे आवाज

पति सौरभ राजपूत की बेरहमी से हत्या और शव के 15 टुकड़े करने के आरोप में जेल में बंद हत्यारिन पत्‍नी और उसका आशिक आज आमने सामने होंगे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Meerut Murder Case
हत्यारिन मुस्‍कान और आशिक साहिल का आज आमना-सामना, 14 दिन बाद देखेंगे एक दूसरे का चेहरा; सुनेंगे आवाज | Image: PTI

Meerut Murder Case:  पति सौरभ राजपूत की बेरहमी से हत्या और शव के 15 टुकड़े करने के आरोप में जेल में बंद हत्यारिन पत्‍नी और उसका आशिक आज आमने सामने होंगे। वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के जरिए दोनों की आज कोर्ट में पेशी होगी। दोनों की आज 14 दिनों की न्‍यायिक हिरासत खत्म हो रही है। इस पेशी के दौरान दोनों एक-दूसरे को देख सकेंगे और उनकी आवाज भी एक दूसरे को सुनाई देगी। आपको बता दें कि जेल में बंद मुस्‍कान कई बार प्रेमी साहिल को देखने की डिमांड कर चुकी है। इतना ही नहीं, उसने यह भी गुहार लगाई है कि दोनों को एक ही सेल में रखा जाए। वो अकसर जेल कर्मचारियों से साहिल के बारे में पूछती रहती है।

आपको बता दें कि मेरठ जिला जेल प्रशासन ने मुस्कान और साहिल को जेल नियमों के तहत अलग-अलग बैरकों में रखा है। दोनों ने एक ही बैरक में रहने की इच्छा जताई थी, लेकिन जेल मैन्युअल के नियमों के कारण यह संभव नहीं हो सका। जेल प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जेल के नियमों के अनुसार ही कोई निर्णय लिया जाता है और फिलहाल दोनों को अलग-अलग बैरकों में ही रहना होगा। इसके अलावा जेल प्रशासन ने दोनों को उनकी रुचि के अनुसार जेल में कार्य करने की अनुमति दी है। मुस्कान ने सिलाई-कढ़ाई का काम सीखने की इच्छा जताई, जबकि साहिल ने खेती-किसानी में रुचि दिखाई। जेल प्रशासन ने उनकी मांग स्वीकार कर ली और दोनों को उनके कार्यों में शामिल कर दिया गया है। इससे न केवल वे जेल में समय व्यतीत कर सकेंगे, बल्कि उनके आचरण का भी मूल्यांकन किया जाएगा।

सौरभ हत्याकांड पर एक नजर

मेरठ के ब्रह्मपुरी के इंदिरानगर में 3 मार्च 2025 की रात सौरभ की घर के अंदर उसकी पत्नी मुस्कान ने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। कत्ल के बाद सौरभ का सिर धड़ से काटकर अलग कर दिया था और दोनों हाथ कलाई से काट लिए थे। शरीर को चार हिस्सों में काटकर अलग अलग फेंकने की तैयारी थी। बात नहीं बनी, जिसके बाद चार मार्च की दोपहर टुकड़े की लाश को नीले ड्रम में भरकर सीमेंट का घोल डालकर जमा दिया था। इसके बाद चार मार्च की शाम साहिल और मुस्कान हिमाचल चले गए। 17 मार्च की रात दोनों मेरठ आए और 18 मार्च को कत्ल का खुलासा हुआ। पुलिस ने इसी रोज लाश बरामद की और 19 मार्च को पुलिस ने दोनों हत्यारोपी साहिल और मुस्कान को जेल भेजा।

Advertisement

सूटकेस छोटा पड़ा तो काटकर ड्रम में भरा

हत्याकांड में फोरेंसिक टीम की जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए है। साहिल और मुस्कान ने सौरभ के टुकड़ों को पहले सूटकेस में भरकर ठिकाने लगाने का प्लान बनाया था, लेकिन उस हिसाब से सूटकेस छोटा पड़ गया। इस पर अगले दिन मुस्कान ड्रम खरीदकर लाई और उसमें बॉडी के टुकड़े सीमेंट से सील कर दिए। हत्या करने के बाद उसी चादर में हाथ पोछे जो बेड पर बिछा था। सौरभ की गर्दन काटने के लिए 10-12 बार गला रेता गया। इससे खून के छींटे पूरे कमरे में फैल गए। 

Advertisement

इसे भी पढ़ें- ठेकेदार से पत्‍नी के अवैध संबंध, मैंने खुद देखा हमबिस्तर...JE पति बोला- काटकर नीले रंग के ड्रम में भरने की धमकी देती है माया

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड