गणेश विसर्जन पर मेरठ में खूनी खेल, जिम से शुरू हुई रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, VIDEO देख कांप जाएगी रूह

मेरठ में गणेश मूर्ति विसर्जन शोभायात्रा के दौरान युवक की हत्या का सनसनीखेज वीडियो सामने आया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में शेखर और अभिषेक पर FIR दर्ज की है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Murder in Ganesh Utsav: मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात गणेश विसर्जन शोभायात्रा के दौरान चाकूबाजी की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी। शोभायात्रा में शामिल 21 साल के बॉबी पर बाइक सवार हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला किया। गंभीर रूप से घायल बॉबी को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

इस घटना का वीडियो मोबाइल में कैद हुआ है और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने हत्या के आरोप में शेखर और अभिषेक पर FIR दर्ज की है। दोनों पक्षों के बीच जिम में विवाद के बाद हत्या करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मृतक बॉबी कपड़े के शोरूम में सेल्समैन था। यह घटना सरधना क्षेत्र में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों को जल्द ही सजा दिलाने की कोशिश कर रही है।

क्या हुआ था?

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, निर्धारित समय के बाद भी बड़े डीजे के साथ शोभायात्रा चल रही थी। इसी दौरान बाइक सवार हमलावरों ने भीड़ में शामिल बॉबी पर चाकू से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

जिम को लेकर था विवाद

मिली जानकारी के मुताबिक, बॉबी का शेखर नामक युवक से पुराना विवाद था। दोनों एक ही जाति के थे और साथ में जिम जाते थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार, जिम को लेकर हुए झगड़े के चलते शेखर ने शोभायात्रा के दौरान बॉबी पर हमला किया।

Advertisement

निजी रंजिश का मामला, शोभायात्रा का कनेक्शन नहीं- पुलिस

घटना के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया और लोगों में आक्रोश देखा गया। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। मेरठ के एसपी देहात राकेश कुमार ने बताया कि, परिजनों की तहरीर पर दो नामजद और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ तुरंत मुकदमा दर्ज किया गया है। फिर पुलिस ने एक नामजद और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।' पुलिस का कहना है कि यह घटना शोभायात्रा से सीधे तौर पर जुड़ी नहीं है, बल्कि निजी रंजिश का मामला है।

यह भी पढ़ें: द्रग्रहण के वक्त मना होता है खाना और सोना, भूख लगे तो करें ये काम

Advertisement
Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड