UP: खाने में देता ड्रग्स, बनाता अश्‍लील वीडियो...डॉ. खुशाली की मौत पर पिता का पति मयंक पर आरोप, दहेज के लिए करता था मारपीट

मेरठ के मोदीपुरम के रॉयल पार्क एक्सटेंशन निवासी महिला चिकित्सक खुशाली की मौत के बाद पिता जगदेव और भाई रजत ने पति मयंक पर गंभीर आरोप लगाए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
UP: खाने में देता ड्रग्स, बनाता अश्‍लील वीडियो...डॉ. खुशाली की मौत पर पिता का पति मयंक पर गंभीर आरोप, दहेज को लेकर करता था मारपीट; बिना बताए लिए थे लाखों के लोन
meerut dr khushali death case husband used to give drugs made absence videos father big reveal | Image: X

मेरठ के मोदीपुरम के रॉयल पार्क एक्सटेंशन निवासी महिला चिकित्सक खुशाली की मौत के बाद पिता जगदेव और भाई रजत ने पति मयंक पर गंभीर आरोप लगाए। सोमवार को उन्होंने बताया कि मयंक खुशाली को खाने-पीने के सामान में ड्रग्स देता था। आरोपी उसकी आपत्तिजनक वीडियो बनाकर बदनाम करने की धमकी देता था। लगभग 12 लाख रुपये के 15 लोन खुशाली के नाम से ले लिए थे। इसके बावजूद आरोपी अतिरिक्त दहेज में पांच लाख रुपये की मांग कर रहा था।

परिजनों का आरोप है कि रकम नहीं देने पर डॉ. खुशहाली की अश्लील वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी मयंक देता था। पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। डॉ. खुशहाली के भाई रजत ने बताया कि काशीपुर और सोनीपत में उसके बहनोई मयंक के खिलाफ चेक बाउंस के मामले दर्ज हैं। पिता जगदेव सिंह और भाई के मुताबिक 14 जनवरी 2026 को शादी के बाद से 29 जुलाई तक डॉ. खुशहाली ससुराल में रही। पति द्वारा मारपीट किए जाने के बाद वह मायके रॉयल एक्सटेंशन कॉलोनी आ गई थी।

ड्रग्स के चलते बेसुध रहा करती थी डॉ. खुशाली

शादी के बाद से ही मयंक खाने-पीने की चीजों में नशीला पदार्थ मिलाकर देता था, जिससे खुशहाली अकसर नींद में रहती थी। कई बार बातचीत के दौरान उसके मुंह से झाग आ जाते थे। उस समय उन्हें इसकी वजह समझ नहीं आई थी। रजत के अनुसार मयंक लोन के कागजात पर हस्ताक्षर करने तथा मायके से पांच लाख रुपये लाने का दबाव बनाता था। रकम नहीं देने पर खुशहाली की अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की धमकी देता था। परिवार का कहना है कि डॉ. खुशहाली ने ये बातें अपने मायके वालों को बताई थीं।

Advertisement

बीएएमएस होने पर भी काम नहीं करता था मयंक

पिता ने आरोप लगाया कि मयंक ने खुशहाली के नाम पर करीब 10 से 12 लाख रुपये के 15 लोन करा रखे हैं। उन्होंने मयंक और उसके परिजनों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। पीड़ित ने यह भी बताया कि मयंक बीएएमएस चिकित्सक है, लेकिन वर्तमान में कहीं नौकरी नहीं करता। उसके पिता हरेंद्र सिंह उत्तर प्रदेश पुलिस से दरोगा पद से सेवानिवृत्त हैं, जिनके नाम से मयंक धमकी देता था।

Advertisement

फंदे से लटका था शव, बंधे हुए थे हाथ

डॉ. खुशहाली रविवार सुबह करीब 6:15 बजे अपने घर से पल्लवपुरम फेस-2 सर्विस रोड पर स्थित अपने क्लीनिक के लिए निकली थीं। सुबह करीब 10:30 बजे उनका भाई रजत किसी काम से क्लीनिक पहुंचा, तो अंदर कमरे में खुशहाली का शव मिला। भाई रजत का आरोप है कि बहन की हत्या कर शव को लटकाया गया है, क्योंकि उसके दोनों हाथ बंधे हुए थे। खुशहाली की शादी मैट्रिमोनियल साइट के जरिए टीपीनगर निवासी डॉ. मयंक चौधरी से जनवरी 2026 में हुई थी, जो खुद भी आयुर्वेद के डॉक्टर हैं।

इसे भी पढ़ें- तेरा मेरा प्यार अमर... पति के टुकड़े कर नीले ड्रम में भरने वाली मुस्‍कान जेल में सुन रही मोह‍ब्बत के नगमे, साहिल कर रहा बेवफाई वाले गानों की फरमाइश
 

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड