मायावती के 'फ्री' करते ही आकाश आनंद को अखिलेश ने दिया ऑफर, बोले- 'आप ले आओ, हम सपा में ले लेंगे'; BJP का ये सहयोगी दल भी डाल रहा डोरे
समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने भी लगे हाथ आकाश आनंद को ऑफर भी दे डाला है।
- भारत
- 3 min read

बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से ही मुक्त कर दिया है। पहले उन्हें राष्ट्रीय संयोजक के पद से हटाया गया था और अब एक और सख्त फैसला लेते हुए पार्टी के सारे मामलों से बेदखल कर दिया है। इस तरह आकाश आनंद अब बसपा से बेदखल हैं। ऐसे में हर दल में आकाश आनंद पर डोरे डालने की होड़ है। समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने भी लगे हाथ आकाश आनंद को ऑफर भी दे डाला है।
लखनऊ में आकाश आनंद मामले पर अखिलेश यादव ने कहा कि वो उनकी पार्टी का अपना फैसला है। पत्रकार ने पूछा कि क्या आकाश आनंद को सपा में लेंगे? इस पर अखिलेश यादव ने कहा, “आप लेकर आओ, हम ले लेंगे। मैं सबके सामने ये बात कह रहा हूं।” अखिलेश यादव ने पत्रकार से कहा, “आप लेकर आओ, हम ले लेंगे।”
आकाश आनंद को लेकर क्या बोले अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने कहा कि देखिए, यह उनकी पार्टी का अपना फैसला है। उनकी पार्टी का अपना फैसला है। इसमें दूसरे दल के लोग कोई बात नहीं कह सकते। इसी दौरान पत्रकार ने उनसे सवाल किया कि अगर आकाश आनंद समाजवादी पार्टी में आना चाहेंगे तो क्या आप उन्हें पार्टी में लेंगेघ्
Advertisement
इस पर अखिलेश यादव ने पत्रकार की ओर इशारा करते हुए कहा कि अगर तुम लेकर आओ तो ले लेंगे। उन्होंने कहा कि यह बात सबके सामने कह दी है। अगर इनकी इच्छा है और ये लेकर आएं तो बात खत्म हो गई। अखिलेश यादव का यह जवाब ऐसे समय आया है जब आकाश आनंद को लेकर बसपा में लगातार बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं।
इससे पहले सपा के प्रवक्ता डॉ. आशुतोष वर्मा ने भी उन्हें ऑफर दिया था। आशुतोष वर्मा का कहना था, 'एक ऐसे दल में चुनवा से ठीक तीन महीने पहले झगड़ा हो रहा है, जो बहुजन समाज के लिए समर्पित रहा है। आकाश आनंद को पार्टी ने तीन बार निकाला है और तीन बार एंट्री दी है। अब फिर से ऐसा हुआ है। वह एक अच्छे नेता हैं और कुशल वक्ता हैं। बहुजन समाज के मुद्दों पर बात करते हैं। समाजवादी पार्टी में ऐसे किसी भी व्यक्ति का स्वागत है, जो बहुजन समाज के मसलों पर बात करता है। वह हमेशा पिछड़े और दलित समाज के मुद्दों को उठाते रहे हैं।
Advertisement
निषाद समाज पार्टी ने भी दिया आकाश आनंद को ऑफर
बता दें कि सपा के अलावा भाजपा की सहयोगी निषाद पार्टी से भी आकाश आनंद को ऑफर मिला है। संजय निषाद ने गुरुवार को फिर से ऐसा ही ऑफर दिया। उन्होंने कहा कि यदि मैं आकाश आनंद से कहूंगा कि वह आगे आएं। आंबेडकर और कांशीराम का सपना अभी अधूरा है। हम सभी लोग मिलकर काम करेंगे। जिन लोगों को 5 हजार सालों तक सताया गया था, उन्हें सत्ता मिले। आज भी 80 करोड़ लोगों को राशन दिया जा रहा है। उन लोगों को कैसे भी मुख्य धारा में लाया जाए।