BREAKING: सड़क पर लाशें, हर तरफ खून, मचा कोहराम...मथुरा में यमुना एक्‍सप्रेस पर बड़ा हादसा, बस से उतरे 15 लोगों को कंटेनर ने कुचला, 6 मरे

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 अन्य घायल हो गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
accident
accident | Image: ANI/Representative

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 अन्य घायल हो गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया हैघटना शनिवार तड़के 2.45 बजे की है। मुताबिक स्लीपर बस नोएडा से फर्रुखाबाद जा रहा थी। रास्ते में कुछ यात्रियों ने ड्राइवर को बाथरूम के लिए बस रोकने को कहा। ड्राइवर ने ग्रीन जोन की बजाय रास्ते में ही बस रोक दी। कुछ यात्री बस से उतरकर नीचे खड़े हो गए।

तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने पहले बस को टक्कर मारी। फिर यात्रियों को रौंद दिया। कंटेनर का चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। मौके पर लंबा जाम लग गया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एंबुलेंस से हताहतों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। हादसा सुरीर थाना क्षेत्र में माइल स्टोन-88 के पास हुआ।

मृतकों में औरैया के सरवा कटरा निवासी सोनू, बस्ती के अलेवल निवासी देवेश, कन्नौज के गणेश का पुरवा निवासी अस्लम और दिल्ली के प्रेम नगर निवासी संतोष शामिल हैं। दो अन्य मृतकों की पहचान अभी बाकी है। हादसे में औरैया के बेला निवासी अमर दुबे घायल हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें- UP: सांवला रंग नहीं था पसंद, शादी के एक महीने बाद ही दुल्‍हन ने पति को छोड़ा; थाने जाकर बोली- फिजिकल रिलेशन से नाखुश

Advertisement
Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड