अपडेटेड 26 August 2024 at 23:24 IST

मथुरा : कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा पिलाकर किया बलात्कार, मुकदमा दर्ज

महिला का आरोप है कि इसे पीने के बाद उनकी पुत्री को नशा हो गया और फिर आरोपियों ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया।

Follow : Google News Icon  
Rape Victim
Representative | Image: Shutterstock

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में सुरीर क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की को कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर पिलाने और उसके साथ बलात्कार करने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि सुरीर थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी एक महिला द्वारा दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछली 11 अगस्त को उसकी 16 वर्षीय पुत्री खेत पर गई थी जहां पड़ोसी गांव खायरा के रहने वाले आकाश और राम कोल्ड ड्रिंक पी रहे थे।

कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा पिलाकर किया बलात्कार- पीड़ित की मां

महिला का आरोप है कि उन्होंने उनकी पुत्री को भी कोल्ड ड्रिंक पिला दी, जिसमें कोई नशीला पदार्थ मिला रखा था। महिला का आरोप है कि इसे पीने के बाद उनकी पुत्री को नशा हो गया और फिर आरोपियों ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया।

Advertisement

आरोपियों ने पीड़ित का अश्लील वीडियो बनाकर सोशल डाला- पुलिस

अधिकारियों के मुताबिक, महिला का आरोप है कि आरोपियों ने मोबाइल फोन से लड़की की अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दी।

Advertisement

अधिकारियों ने बताया कि तहरीर के आधार पर सामूहिक बलात्कार और सूचना एवं प्रौद्योगिकी कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है तथा आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: 'बटेंगे तो कटेंगे', CM योगी के बयान पर सियासी तूफान, अब अखिलेश भी कूदे

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 26 August 2024 at 23:24 IST