BREAKING: लखनऊ में निर्माणाधीन होटल में लगी भीषण आग, आसमान में छाया काले धुएं का गुबार; मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां

लखनऊ के गोमती नगर विभूति खंड स्थित होटल ताज में भीषण आग लग गई है। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है। आग पर काबू का प्रयास जारी है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
 Fire broke out in hotel
लखनऊ में निर्माणाधीन होटल में लगी आग | Image: ANI

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में निर्माणाधीन होटल ताज में भीषण आग लग गई है। आग होटल के बेसमेंट में लगी है। आग इतनी भीषण है कि धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर से भी नजर आ रहा है। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है। आग पर काबू का प्रयास जारी है। 

लखनऊ के गोमती नगर विभूति खंड स्थित ताज होटल के पास निर्माणाधीन इमारत में आग लगी, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। 

लखनऊ में  निर्माणाधीन होटल में लगी

आग निर्माणाधीन होटल के बेसमेंट में लगी है। जहां से काले धुएं का गुब्बार साफ नजर आ रहा है। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है। आग बुझाने का प्रयास जारी है।

होटल के बेसमेंट में लगी आग

शुरुआती जानकारी के अनुसार, होटल के पांच मंजिला बेसमेंट और पहले तले पर आग लगी थी। आग निर्माण कार्य में उपयोग की जा रही मशीनों में किसी तकनीकी खराबी या फॉल्ट के कारण मानी जा रही है। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड टीम ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। शुरुआत में स्थिति गंभीर होने के कारण रेस्क्यू टीम बेसमेंट में प्रवेश नहीं कर पाई थी और धुएं के कारण कई लोग फंसे होने की आशंका जताई जा रही थी। मौके पर कई एंबुलेंस भी तैनात की गईं थीं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: देर रात 15 मिनट तक लड़की से छेड़छाड़ करता रहा युवक, घटना CCTV में कैद

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड