ताबड़तोड़ फटने लगे LPG सिलेंडर, आसमान में छाया धुंए का गुबार...नोएडा में कई दुकानों में लगी भीषण आग, एक की मौत की खबर

नोएडा में सेक्टर-126 थाना क्षेत्र के सेक्टर-125 स्थित कृष्णा फूड प्‍वाइंट (होटल) में शनिवार दोपहर आग गई। आग लगने से आसपास धुएं का गुबार छा गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Massive fire breaks out in Noida’s Sector 125, several food outlets gutted; rescue ops underway
ताबड़तोड़ फटने लगे LPG सिलेंडर, आसमान में छाया धुंए का गुबार...नोएडा में कई दुकानों में लगी भीषण आग, एक की मौत की खबर . | Image: Video Grab

नोएडा में सेक्टर-126 थाना क्षेत्र के सेक्टर-125 स्थित कृष्णा फूड प्‍वाइंट (होटल) में शनिवार दोपहर आग गई। आग लगने से आसपास धुएं का गुबार छा गया। बताया जा रहा है कि आसपास की खाने-पीने की अन्य दुकान तक भी आग पहुंच गई। इतना ही नहीं ताबड़तोड़ सिलिंडर फटने लगे जिससे आग ने विक्राल रूप ले लिया। घटना में एक व्‍यक्ति की मौत की खबर है। आग लगने का कारण शॉर्ट-सर्किट होना बताया जा रहा है।

आग लगने की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची. फायर विभाग की टीम ने आग बुझाने के बाद घटनास्थल को खंगाला। इसी दौरान शव बरामद हुआ. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक, आग ने 5 से 6 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। दोनों टीमों ने मिलकर आग बुझाने का काम शुरू किया।

पुलिस ने क्या बताया

नोएडा सेक्टर 125 में एमिटी यूनिवर्सिटी में लगी आग के बारे में एडीसीपी नोएडा जोन अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि आग लगने की सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची। यहां आस-पास में जो अस्थायी दुकानें थी, उसे तत्काल खाली करवाया गया। फायर ब्रिगेड और पुलिस की मदद से आग पर काबू पाया गया। वहां एक व्यक्ति अचेत अवस्था में मिला। जिसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। जहां उसकी मौत हो गई. इस हादसे की आगे की जांच जारी है।

Advertisement

आग लगने की वजह का पता नहीं

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी यह भी स्पष्ट नहीं है कि मृतक कौन था और आग लगने के समय वह दुकान के अंदर मौजूद था या नहीं। इसकी जानकारी जांच के बाद ही सामने आ सकेगी।

Advertisement

इसे भी पढ़ें- लग्‍जरी कार, 5 स्‍टार होटलों वाली जिंदगी से लॉकअप तक... शिवा शर्मा मर्डर केस में फंसी मॉडल श्रद्धा दुबे के डाउनफॉल की पूरी कहानी

 

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड