कानपुर के टायर फैक्ट्री में भीषण आग, फ्यूल टैंकर में धमाके के बाद अफरा-तफरी, हादसे में 2 मजदूरों की मौत, VIDEO

Kanpur Tyre Factory Fire: कानपुर देहात से एक बड़ी खबर समाने आई है, जहां एक टायर फैक्ट्री में जोरदार धमाका होने के बाद भयानक आग लग गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार इस घटना में अभी तक 2 मजदूरों की मौत हो चुकी हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Kanpur Tyre Factory Fire: लखनऊ के कानपुर देहात से एक बड़ी खबर समाने आई है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को गजनेर थाना क्षेत्र के जरिहा गांव स्थित ओउम जेवीआरडी टायर फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इस भीषण हादसे में फैक्ट्री परिसर में मौजूद फ्यूल टैंक में आग लगने के बाद जोरदार धमाका हुआ। हादसे में दो मजदूरों की मौत होने की खबर है। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर दमकल विभाग पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुट गई। शुरुआती तौर पर आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। प्रशासन हादसे से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रहा है।

फ्यूल टैंक में आग लगने के बाद जोरदार धमाका

जानकारी के मुताबिक, सोमवार शाम करीब 5:50 बजे फायर स्टेशन माती को फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली। फैक्ट्री परिसर में मौजूद फ्यूल टैंक में आग लगने के बाद जोरदार धमाका हुआ। धमाके के बाद फैक्ट्री परिसर और उसके आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार इस घटना में अभी तक 2 मजदूरों की मौत हो चुकी हैं। वहीं, कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।

तीन फायर टेंडर मौके पर पहुंची

घटना की सूचना मिलते ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रतीक श्रीवास्तव के नेतृत्व में तीन फायर टेंडर मौके के लिए रवाना किए गए। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने देखा कि फैक्ट्री के दो फ्यूल टैंकों में से एक में भीषण आग लगी हुई थी। आग को दूसरे टैंक तक फैलने से रोकने के लिए उसकी कूलिंग शुरू की गई, जबकि फोम की मदद से आग बुझाने का अभियान चलाया गया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

मामले की जांच में जुटे अधिकारी

मुख्य अग्निशमन अधिकारी कानपुर देहात प्रतीक श्रीवास्तव ने बताया आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस और प्रशासन की टीमें भी मौके पर मौजूद हैं। शुरुआती तौर पर आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। प्रशासन हादसे से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रहा है।

Advertisement

ये भी पढ़ें: BREAKING: लखनऊ से बड़ी खबर, विवेक तिवारी हत्याकांड में सिपाही प्रशांत चौधरी को 10 साल जेल की सजा
 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड