BREAKING: फिरोजाबाद में भीषण धमाका, भरभराकर गिरी मकान की छत; जानिए कैसे हुआ हादसा

फिरोजाबाद के नसीरपुर क्षेत्र में जोरदार धमाका हुआ है, जिसके बाद एक मकान जमींदोज हो गया। वहीं, हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Massive explosion in Firozabad
Massive explosion in Firozabad | Image: Republic

फिरोजाबाद से बड़ी खबर सामने आ रही है। थाना नसीरपुर क्षेत्र में ब्लास्ट हुआ है। जोरदार धमाके में मकान की छत गिर गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जिसका नाम जलालुद्दीन बताया जा रहा है। 

फिरोजाबाद के थाना नसीरपुर क्षेत्र में एक मकान में जोरदार धमाका हुआ है। धमाके के बाद मकान पूरी तरह जमींदोज हो गया। हादसे में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं तो एक की मौत भी हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक,धमाका घर पर रखे पटाखों में हुआ है। पटाखें  में आग लग गई, जिसके बाद बड़ा हादसा हो गया। 

फिरोजाबाद में एक मकान में धमाका

घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि फिरोजाबाद के थाना नसीरपुर क्षेत्र में 10 नवंबर को करीब 12.15 बजे सूचना मिली कि जलालुद्दीन के घर में शादियों में चलाने वाली आतिशबाजी रखी हुई थी, जिसमें आग लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की टीम को भी मौके पर बुलाया गया।

धमाके के बाद गिरी मकान की छत

पटाखे में धमाका इतना जोरदार था कि मकान की छत गिर गई। पूरा मकान ही भरभराकर गिर गया। हादसे में छत्त का लैंटर भी गिर गया। 55 वर्षीय जलालुद्दीन की मलबे में दबकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही, घर में लगी आग पर भी काबू पा लिया गया है।  मौके पर नसीरपुर पुलिस के साथ एसपी ग्रामीण अनुज चौधरी भी पहुंचे हैं।

Advertisement
Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड