UP : युवती की आपत्तिजनक फोटो बनाकर दी वायरल करने की धमकी; फिर अरबाज ने धर्म परिवर्तन और निकाह करने का बनाया दबाव, गिरफ्तार

UP News : आरोपी अरबाज पीड़ित महिला पर बार-बार फोन कर धर्म परिवर्तन करने का दवाब बना रहा था। परेशान होकर पीड़ित ने अपने परिवार को पूरी आपबीती बताई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Religious Conversion in Raebareli
युवती की आपत्तिजनक फोटो बनाकर दी वायरल करने की धमकी | Image: Republic

Raebareli News : हिंदू लड़कियों को बहला-फुलाकर और कई बार धमकी देकर धर्म परिवर्तन कराने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऐसे मामलों पर अंकुश लगाने और आरोपियों से सख्ती के साथ निपटने के लिए राज्य सरकारों ने कड़े कानून भी बनाए हैं, लेकिन इसका धरातल पर खासा असर पड़ता नजर नहीं आ रहा है। ऐसा ही एक मामला रायबरेली से सामने आया है।

रायबरेली के शिवगढ़ थाना क्षेत्र के गांव में एक विवाहित महिला के पिता ने आरोप लगाया कि अरबाज नाम का युवक उसकी बेटी पर धर्म परिवर्तन करने और निकाह करने का दबाव बना रहा है। अरबाज धमकी दे रहा कि अगर उसने धर्म परिवर्तन नहीं किया, तो वो उसके आपत्तिजनक फोटो और वीडियो वायरल कर देगा। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि युवक के परिजन भी बेटी पर धर्म परिवर्तन कर आरोपी से निकाह करने का दबाव बना रहे हैं।

'पति को छोड़कर मेरे पास चली आओ...'

आरोपी पीड़ित महिला को बार-बार फोन कर धर्म परिवर्तन करने का आरोप बना रहा है। परेशान होकर पीड़ित ने अपने परिवार को पूरी आपबीती बताई। पीड़ित ने बताया कि 'अरबाज नाम का व्यक्ति मुझे आए दिन फोन पर दबाव बना रहा है कि अपने पति को छोड़कर मेरे पास चली आओ, नहीं तो तुम्हारी फोटो और वीडियो वायरल कर दूंगा।'

पति को भेजे फोटो और वीडियो

आरोपी अरबाज पीड़ित के गांव का ही रहने वाला है। पीड़ित महिला ने जब उसकी बात नहीं मानी तो आरोपी ने फोटो और कुछ वीडियो उसके पति को भेज दिए। जिसके बाद से घर पर विवाद होना शुरू हो गया। पीड़ित के पिता ने प्रभारी निरीक्षक श्याम कुमार पाल का शिकायती पत्र दिया है। जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी। रायबरेली अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित के पिता की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

Advertisement

ये भी पढ़ें: UP सरकार के प्रयास से 2000 से अधिक विधवाएं होली खेलकर 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड' में दर्ज कराएंगी नाम

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड