UP News : आगरा में बड़ा हादसा, भरभरा कर गिरी 4 दुकानें, मलबे में दबे 9 लोग

Agra News : आगरा में निर्माणाधीन दुकान गिरने से मलबे में 9 लोग दब गए हैं। दीवार हटाकर लगाया जा रहा था बीम।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Major accident in Agra, canteen roof collapsed in Loha Mandi
आगरा में बड़ा हादसा | Image: Video Grab

UP News : आगरा में शनिवार दोपहर अचानक एक बड़ा हादसा हो गया। अचानक निर्माणाधीन कई दुकानें गिर गई, जिसके मलबे में कई लोग दब गए। हादसे के बाद आस-पास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर ही मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालना शुरू किया।

ये हादसा आगरा के थाना जगदीशपुर क्षेत्र में हुआ। जहां कैंटीन निर्माण का कार्य चल रहा था। जानकारी देते हुए लोहा मंडी ACP मयंक तिवारी ने बताया, “मलबे में इसमें कुल 5 लोग दबे थे, जिनमें से 4 लोगों को बाहर निकाल लिया गया है और अन्य एक व्यक्ति को भी निकाला जा रहा है। लेकिन बच्चों का कहना है कि 2 लोग और दबे हैं। दमकल विभाग की टीम, पुलिस टीम लगी हुई है और जल्द से जल्द इन्हें निकाला जाएगा। जिन लोगों को बाहर निकाला गया है उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।”

मलबे में दबे थे 9 लोग

शुरू में जनकारी थी कि मलबे में 5 लोग दबे है। इस हादसे में कुल 9 लोगों को मलबे से रेस्क्यू किया गया है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल ने बताया कि “यह विष्णु उपाध्याय और उनके चार भाइयों का खुद का बनाया हुआ मकान था जिसमें एक्साइज की दुकान चल रही थी। वे खुद ही इसका रेनोवेशन कर रहे थे, दीवार हटाकर बीम लगा रहे थे। यह काम गैर तकनीकी तरीके से किया गया जिसके कारण छत गिर गई और 9 लोग दब गए। पुलिस और प्रशासन ने तत्परता से 9 लोगों को बचाया, जिसमें से एक व्यक्ति गंभीर है, सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”

ये भी पढ़ें: वक्फ बिल संसद में पास होते ही इस BJP के मुस्लिम नेता को मिलने लगी ताबड़तोड़ धमकियां, पहुंचे DGP ऑफिस, कहा- सउदी से फोन पर...
 

Advertisement
Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड