अपडेटेड 16 June 2025 at 09:13 IST
जिंदा रहती हैं मोहब्बतें...प्रेमी ने मर चुकी प्रेमिका की भरी मांग, बोला- वादा था दुल्हन बनाऊंगा; पूरे UP में इस इश्क की चर्चा
प्रियंका की मौत की खबर मिलते ही सन्नी बदहवास हो गया। वो फौरन प्रियंका के घर पहुंचा। वहां मातम पसरा था। सब रो रहे थे। तभी सन्नी ने कहा कि उसने प्रियंका से वादा किया था कि वो उसे दुल्हन बनाएगा।
- भारत
- 3 min read

UP News: उस दिन यूपी के एक छोटे से कस्बे में सूरज भी शायद थोड़ा देर से निकला क्योंकि एक शख्स की जिंदगी में अंधेरा हमेशा के लिए उतर चुका था। महराजगंज में एक युवक का प्यार मुकम्मल नहीं हो सका। प्रेमी ने अपनी मृत प्रेमिका के शव से शादी कर समाज और प्रेम की एक अनकही, अनसुनी मिसाल पेश की। एक ऐसी मिसाल, जिसमें प्यार की अंतिम मंजिल सात फेरे नहीं, बल्कि चिता की आग बन गई। दरअसल जिले के निचलौल कस्बे के रहने वाले पारस की पुत्री प्रियंका (22) की शादी कस्बे के ही युवक सन्नी मद्धेशिया से कुछ महीने पहले तय हुई थी।
सगाई के बाद नवंबर में शादी की तिथि भी तय हो गई थी। वर-वधू दोनों पक्षों ने मैरेज हाउस-टेंट आदि की बुकिंग भी कर ली थी। इस बीच अचानक हुए घटनाक्रम से दोनों घरों में मातम छा गया। शनिवार की रात प्रियंका अपने घर की दूसरी मंजिल पर कमरे में संदिग्ध हाल में मृत पाई गई। हालांकि, परिजन उसे अस्पातल ले गए, लेकिन सांसें थम चुकी थीं। रविवार की शाम पोस्टमार्टम के बाद शव निचलौल स्थित आवास पर लाया गया। वहां जो हुआ अब उसकी चर्चा पूरे जिले में है।
प्यार के आगे परिवार को पड़ा था झुकना
दरअसल, निचलौल थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बे में सन्नी मद्धेशिया दुकान डाल कर अपना रोजगार कर रहा था। इसी बीच मकान मालिक की लड़की प्रियंका से ही उसे प्यार हो गया। बात आगे बढ़ी तो परिजनों ने पहले इंकार किया लेकिन दोनों के जिद्द के आगे उन्हें झुकना पड़ा और शादी के लिए सहमत हो गए। तभी किसी बात को लेकर प्रियंका ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से युवती के परिवार में कोहराम मच गया।
Advertisement
प्रियंका की मौत की खबर मिलते ही सन्नी बदहवास हो गया। वो फौरन प्रियंका के घर पहुंचा। वहां मातम पसरा था। सब रो रहे थे। तभी सन्नी ने कहा कि उसने प्रियंका से वादा किया था कि वो उसे दुल्हन बनाएगा। साथ रहने का वादा भले ही पूरा नहीं हो पाया लेकिन इसकी अर्थी सुहागन के रूप में ही उठेगी। उसने प्रेमिका के शव से ही शादी करने का प्रस्ताव दिया। कुछ देर के लिए सभी लोग स्तब्ध हो गए लेकिन दोनों के प्रेम को देखते हुए रोते बिलखते परिजनों ने शव से शादी के लिए रजामंदी दे दी।
अंतिम संस्कार कराने वाले पंडि़त ने ही कराई शादी
Advertisement
अंतिम संस्कार के लिए बुलाए गए पंडित जी शादी का मंत्र पढ़ने लगे। शव के साथ हो रही शादी में मंगल गीत की जगह महिलाएं बिलख रही थी मौके पर उमड़ी भीड़ के आंखों से आंसू के सैलाब बह रहे थे। घटना का वीडियो तेजी से वायरल है। वैदिक मंत्रों के बीच प्रेमी ने प्रेमिका की शव से शादी की। उसकी मांग में सिंदूर भरा। युवती की अर्थी सुहागन के रूप में उठी। इसके बाद प्रेमी ने अंत्येष्टि स्थल पर पहुंच प्रेमी ने पति के रूप में मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया। थानाध्यक्ष निचलौल, अखिलेश वर्मा ने कहा कि एक लड़की द्वारा आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और बाद में परिवार को सौंप दिया गया। मौत के कारणों का पता अभी नही चल सका है। अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 16 June 2025 at 09:13 IST