महराजगंज में नाबालिग लड़की को अगवा कर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

महराजगंज जिले की सिंदुरिया थाना पुलिस ने 17 वर्षीय लड़की को अगवा कर उसके साथ बलात्कार करने के आरोप में बुधवार को एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) आतिश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान शाहनवाज (20) के रूप में हुई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
13 people linked to two criminal gangs arrested in Jharkhand's Ramgarh
गिरफ्तार | Image: X

महराजगंज जिले की सिंदुरिया थाना पुलिस ने 17 वर्षीय लड़की को अगवा कर उसके साथ बलात्कार करने के आरोप में बुधवार को एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) आतिश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान शाहनवाज (20) के रूप में हुई है। महराजगंज जिले की सिंदुरिया थाना पुलिस ने 17 वर्षीय लड़की को अगवा कर उसके साथ बलात्कार करने के आरोप में बुधवार को एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) आतिश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान शाहनवाज (20) के रूप में हुई है।

Advertisement

उन्होंने बताया कि घटना आठ फरवरी की है तथा नाबालिग लड़की के पिता की शिकायत पर शाहनवाज के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की बलात्कार व अपहरण की धाराओं और पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड