Mahakumbh 2025: 'इस स्नान के लिए देवता भी तरसते हैं...', अमृत स्नान के बाद बोले निरंजनी अखाड़े के नागा बाबा चिदानंद

महाकुंभ में हालात सामान्य होने के बाद मौनी अमावस्या के अवसर पर अमृत स्नान के लिए अखाड़े त्रिवेणी संगम की ओर बढ़ रहे हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Mahakumbh 2025
महाकुंभ में अखाड़ों का शाही स्नान | Image: PTI

महाकुंभ का बुधवार, 29 जनवरी को 17वां दिन है। आज मौनी अमावस्या पर दूसरा अमृत स्नान जारी है। त्रिवेणी संगम पर अखाड़ों और संतों का अमृत स्नान शुरू हो गया है। भगदड़ की घटना के बाद साधु-संत छोटे-छोटे ग्रुप में अपने इष्टदेव के साथ  स्नान के लिए पहुंच रहे हैं। अखाड़ों की शाही यात्रा भी सांकेतिक रूप में निकल रही है। संगम पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। अमृत स्नान के बाद बोले निरंजनी अखाड़े के नागा बाबा चिदानंद ने बड़ी बात कही है।

संगम नगरी प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ 2025 के दूसरे अमृत स्नान से पहले मची भगदड़ की घटना के बाद अब हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। प्रशासन की ओर से लगातार भीड़ को नियंत्रण करने की कोशिश की जा रही है। श्रद्धालुओं से मेला क्षेत्र में नहीं आने की अपील की जा रही है। वहीं, आम लोगों के स्नान के बाद अब अखाड़ों और संतों का अमृत स्नान शुरू हो गया है।

इस स्नान के लिए देवता भी तरसते थे- नागा बाबा चिदानंद 

मौनी अमावस्या पर अमृत स्नान के बाद पंचायती निरंजनी अखाड़े के दिगंबर नागा बाबा चिदानंद पुरी ने कहा, आज एक आक्समिक घटना के कारण हमारी (अखाड़ों की) शोभा यात्रा नहीं निकाली जा सकी। जो यात्रा निकल रही है वो सांकेतिक है। अब हम कम संख्या में पवित्र डुबकी लगाने आ रहे हैं। इस स्नान की महता इतनी है कि देवी-देवता भी इसके लिए तरसते थे। लंबे इतंजार के बाद ये दिव्य घड़ी आई है।

अमृत स्नान के लिए अखाड़े त्रिवेणी संगम पर जुटे

महाकुंभ में हालात सामान्य होने के बाद मौनी अमावस्या के अवसर पर अमृत स्नान के लिए अखाड़े त्रिवेणी संगम की ओर बढ़ रहे हैं। बता दें कि भगदड़ की घटना के बाद अखाड़ों की ओर सेअमृत स्नान रद्द करने की घोषणा की गई थी। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष रविंद्र पुरी ने भी श्रद्धालुओं से मेला क्षेत्र में ना आने की अपील की थीा। मगर स्थिति में सुधार के बाद अखाड़ों का अमृत स्नान शुरू हो गया है।

Advertisement

सीएम योगी ने बताया हालात सामान्य

महाकुंभ में हुई भगदड़ घटना के बाद सीएम योगी लगातार प्रशासन से संपर्क में हैं। उन्होंने बताया कि प्रयागराज में आज लगभग 8-10 करोड़ श्रद्धालु मौजूद हैं।  कल लगभग 5.5 करोड़ श्रद्धालुओं ने महाकुंभ का स्नान किया था। श्रद्धालुओं के संगम नोज पर जाने से भारी दबाव बना हुआ है। रात 1-2 बजे के बीच अखाड़ा मार्ग पर बैरिकेड्स को फांद कर आने में कुछ श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है। मगर हालात अब सामान्य हैं।

यह भी पढ़ें: मौनी अमावस्या पर उमड़ी भीड़, प्रयागराज आने वाली सभी स्पेशल ट्रेन रद्द

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड