Mahakumbh 2025: मेला क्षेत्र के सेक्टर-दो में दो कार में लगी आग, कोई जनहानि नहीं

महाकुम्भ मेले के सेक्टर-दो में मीडिया सेंटर के पीछे शनिवार सुबह दो कार में आग लग गई जिस पर दमकलकर्मियों ने समय रहते काबू पा लिया गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Mahakumbh 2025, Mahakumbh
An aerial view of the devotees taking a dip at Triveni Sangam during the ongoing Maha Kumbh 2025, in Prayagraj. | Image: ANI

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित किए जा रहे महाकुम्भ मेले के सेक्टर-दो में मीडिया सेंटर के पीछे शनिवार सुबह दो कार में आग लग गई जिस पर दमकलकर्मियों ने समय रहते काबू पा लिया। घटना में जनहानि की सूचना नहीं है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी (महाकुम्भ) प्रमोद शर्मा ने बताया कि आज सुबह वाराणसी से आई एक कार जब मेला क्षेत्र में प्रवेश कर रही थी तभी उसमें आग लग गई और साथ में चल रही एक अन्य कार भी आग की चपेट में आ गई।

उन्होंने बताया कि अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कार में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया और किसी को आग से चोट नहीं आई।

Advertisement

शर्मा ने बताया कि आग संभवत: शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। इससे पहले 19 जनवरी को सेक्टर-19 में एक शिविर में पुआल में आग लगने के बाद 18 शिविर जलकर खाक हो गए थे। हालांकि, दमकलकर्मियों ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया और कोई जनहानि नहीं हुई। गीता प्रेस और अखिल भारतीय धर्म संघ द्वारा कल्पवासियों के लिए लगाए गए इन शिविरों में लगी आग को बुझाने में करीब 15-16 गाड़ियां लगाई गई थीं।

Advertisement
Published By:
 Ritesh Kumar
पब्लिश्ड