गंगा पर तैरता हुआ अस्पताल! महाकुंभ में गुजरात से लाया गया 'वाटर एंबुलेंस', MBBS डॉक्टर्स रहेंगे तैनात
महाकुम्भ में स्नान के दौरान किसी अनहोनी से श्रद्धालुओं को बचाने के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) गुजरात से एक ‘वाटर एंबुलेंस’ लेकर मंगलवार को महाकुम्भ नगर पहुंच गया।
- भारत
- 1 min read

महाकुम्भ में स्नान के दौरान किसी अनहोनी से श्रद्धालुओं को बचाने के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) गुजरात से एक ‘वाटर एंबुलेंस’ लेकर मंगलवार को महाकुम्भ नगर पहुंच गया। एनडीआरएफ के उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) मनोज शर्मा ने बताया कि यह ‘वाटर एंबुलेंस’ मेले के दौरान जल में भ्रमणशील रहेगा और किसी तरह की अनहोनी की स्थिति में श्रद्धालुओं का मौके पर ही इलाज शुरू किया जा सकेगा।
Advertisement
उन्होंने बताया कि इस ‘वाटर एंबुलेंस’ को गुजरात से यहां लाया गया है और इसे चलता फिरता एक अस्पताल मान सकते हैं। उन्होंने बताया कि मेला संपन्न होने के बाद इसे एनडीआरएफ के वाराणसी केंद्र भेज दिया जाएगा।शर्मा ने बताया कि इस ‘वाटर एंबुलेंस’ में ऑक्सीजन सिलेंडर, इमरजेंसी दवाइयां आदि मौजूद हैं और इसमें एमबीबीएस डाक्टरों को तैनात किया जाएगा। शर्मा ने बताया कि इस एंबुलेंस को गुजरात से ट्रक पर लादकर लाया गया है।