अपडेटेड 13 January 2025 at 11:20 IST

Mahakumbh: प्रयागराज में परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, जमीन से लेकर आसमान तक नजर, DGP ने दी सुरक्षा की पूरी जानकारी

DGP प्रशांत कुमार ने महाकुंभ में सुरक्षा की जानकारी देते हुए बताया कि तकनीक का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल कर श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा के इतंजाम किए गए हैं।

Follow : Google News Icon  
Mahakumbh 2025
Mahakumbh 2025 | Image: PTI/Republic

Mahakumbh 2025: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में संगम की रेती पर दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक अनुष्ठान यानी महाकुंभ मेले का दिव्य और भव्य शुभारंभ हो गया है। सोमवार को पौष पूर्णिमा पर ब्रह्म मुहूर्त में पहले शाही स्नान के साथ धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत हो गई। इस बार के महाकुंभ में करीब 40 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने का अनुमान है। ऐसे में सुरक्षा के भी व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं। सुरक्षा को लेकर योगी सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह से अलर्ट हैं।


महाकुंभ के शानदार आगाज के साथ ही पहले ही दिन करीब 60 लाख लोगों ने सगम के तट पर आस्था की डुबकी लगाई। इतनी बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए व्यापक इतंजाम किए गए हैं। महाकुंभ मेला क्षेत्र में चप्पे पर सुरक्षबलों की तैनाती की गई है। जमीन से लेकर आसमान तक से पहरेदारी की जा रही है। यूपी पुलिस के जवानों के अलावा PAC, NDRF, SDRF और NSG कमांडो के साथ-साथ खुफिया एजेंसियां भी अलर्ट पर हैं। उत्तर प्रदेश के DGP प्रशांत कुमार ने महाकुंभ में सुरक्षा की पूरी जानकारी दी है।


DGP प्रशांत कुमार ने बताया कैसी है सुरक्षा

DGP प्रशांत कुमार ने कहा, "महाकुंभ 2025 का शुभारंभ आज सुबह के स्नान से हो गया है, करीब 60 लाख लोग इसमें अब तक डुबकी लगा चुके हैं। इस बार का कुंभ आस्था और आधुनिकता का संगम है। हम लोगों ने पारंपरिक पुलिस व्यवस्था से हटकर तकनीक का अधिक से अधिक इस्तेमाल कर श्रद्धालुओं को बेहतर व्यवस्था दी है। आज पुष्प वर्षा भी होगी। सब कुछ सुचारू और निर्बाध रूप से चल रहा है। इस बार कुंभ भव्य, दिव्य, डिजिटल और सुरक्षित हो, इसके लिए सभी इंतजाम किए जा रहे हैं। ड्रोन, CCTV से मॉनिटरिंग की जा रही है। श्रद्धालु भी सुरक्षा व्यवस्था खुश हैं।

मेला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क 

वहीं, यूपी  DIG वैभव कृष्ण ने बताया कि अनुमानित आंकड़ा 50 लाख के करीब है। अब तक इतने लोग स्नान कर चुके होंगे। व्यवस्था ठीक चल रही है। भीड़ नियंत्रण और ट्रैफिक की व्यवस्था ठीक तरीके से हो रही है।  हमारी जितनी भी व्यवस्थाएं हैं वो काफी पर्याप्त है। वहीं, DG भानु भास्कर ने बताया कि मेला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। सुबह 3 बजे से सभी बल तैनात हैं। जहां स्नान हो रहा है वहां पर पूरे पुलिस बंदोबस्त हैं। कहीं भी कोई समस्या नहीं है। जहां भी कोई छोटी घटना घट रही है, तत्काल पुलिस वहां पहुंचकर कार्रवाई कर रही है।

Advertisement

अभेद किले में तब्दील प्रयागराज

इस बार के महाकुंभ में श्रद्धालुओं की उपस्थिति और आयोजन की विशालता को देखते हुए सरकार और स्थानीय प्रशासन ने व्यापक तैयारी कर रखी है। दुनिया भर से आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जल, थल और नभ से पैनी नजर रखी जा रही है। पूरे प्रयागराज को अभेद किले में तब्दील कर दिया गया है। सुरक्षा ऐसी की परिंदा भी पर ना मार पाए। घाटों पर नावें से निगरानी की जा रही है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए बड़े पैमाने पर गोताखोर भी तैनात किए गए हैं।

पहली बार 'अंडर वॉटर ड्रोन' तैनात

संगम क्षेत्र में स्नान के लिए भारी संख्या में आ रहे श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए घाटों पर महाकुंभ में पहली बार 'अंडर वॉटर ड्रोन' तैनात किया गया है, जो 24 घंटे पानी के अंदर हर गतिविधियों की निगरानी करने में सक्षम है। प्रभारी पुलिस महानिरीक्षक (पूर्वी जोन) डॉक्टर राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि पानी के अंदर बेहद तेज गति से काम करने वाले इस ड्रोन की सबसे खास बात यह है कि यह अंधेरे में भी लक्ष्य पर सटीक नजर रखने और पानी के नीचे 100 मीटर गहराई तक टोह लेने में सक्षम है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: Mahakumbh 2025: महाकुंभ का भव्य आगाज, पहला शाही स्नान आज, जानें महत्व और सभी स्नानों की तारीख

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 13 January 2025 at 11:20 IST