VIDEO: 'पुलिस बुलाओ, तुम सजा देने वाली कौन?' भीड़ चिल्लाई, लखनऊ में पिज्जा डिलीवरी बॉय को पीट रही थी महिला; सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा

लखनऊ में महिला की दबंगई का मामला सामने आया है, पिज्जा डिलीवरी बॉय को एक महिला थप्पड़ मार रही है, इस दौरान सामने खड़े लोगों ने वीडियो बना ली।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Lucknow woman slaps delivery boy
लखनऊ में महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा | Image: Republic

Lucknow woman slaps delivery boy: लखनऊ के इंदिरा नगर इलाके में एक महिला की दबंगई का मामला सामने आया है। मुंशी पुलिया मेट्रो स्टेशन के नीचे गाड़ी से मामूली टक्कर के बाद महिला ने पिज्जा डिलीवरी बॉय को बीच सड़क पर रोककर थप्पड़ों की बरसात कर दी। इस दौरान महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा देख वहां मौजूद लोगों ने पूरा वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला पिज्जा डिलीवरी बॉय को थप्पड़ मार रही है।

मामले में थाना इन्दिरानगर पुलिस को जांच और आवश्यक कार्यवाही हेतु अवगत कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषी के खिलाफ कार्यवाही करने की तैयारी कर रही है। लखनऊ में महिला की दबंगई का यह मामला हैरान कर देने वाला है। लोग मांग कर रहे हैं कि पुलिस को इस मामले में कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए और दोषी के खिलाफ सख्त कार्यवाही करनी चाहिए।

मुंशी पुलिया मेट्रो स्टेशन के नीचे की घटना

मुंशी पुलिया मेट्रो स्टेशन के नीचे एक डिलीवरी बॉय की स्कूटी गाड़ी मामूली टच हो गई। जिसपर महिला ने हंगामा किया और लड़के को कई थप्पड़ मारे, महिला का गुस्सा देखते ही देखते अनियंत्रित हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना के बाद महिला ने डिलीवरी बॉय की बाइक की चाबी छीन ली और उसे थप्पड़ मारना शुरू कर दिया।

डिलीवरी बॉय बार-बार माफी मांगता रहा 

पीड़ित डिलीवरी बॉय बार-बार माफी मांगता रहा, लेकिन महिला का गुस्सा कम होने का नाम नहीं ले रहा था। इसी बीच, एक राहगीर ने इस घटना का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि महिला ने डिलीवरी बॉय पर अनावश्यक रूप से हमला किया, जबकि गाड़ी से मामूली टच हुआ था। सोशल मीडिया यूजर्स अब महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं और इस घटना की निंदा कर रहे हैं।

Advertisement

नुकसान के बारे में पूछा.. तो क्या बोली महिला?

जैसे ही डिलीवरी बॉय का एक साथी वहां पहुंचा और महिला से विवाद का कारण पूछते हुए थप्पड़बाजी का विरोध किया, महिला और भड़क गई। उसने गुस्से में कहा, "तुम मुझे ज्ञान मत दो" जब साथी ने नुकसान के बारे में पूछा, तो महिला ने बात को बढ़ाते हुए कहा कि वह कहीं नहीं जाएगी और पुलिस को खुद बुलाने की बात कही। मौके पर मौजूद लोगों ने जब थप्पड़ मारने का विरोध किया और पुलिस चौकी जाने की सलाह दी, तो भी महिला ने सख्त रवैया अपनाया। 
पुलिस ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच की जा रही है और वीडियो के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। इस घटना ने एक बार फिर सड़क पर गुस्से और हिंसक व्यवहार की ओर लोगों का ध्यान खींचा है, जहां छोटी-मोटी बात को सुलझाने के बजाय हिंसा का सहारा लिया गया।

यह भी पढ़ें : चाय के शौकीन लोग असली और मिलावटी चाय पत्ती की पहचान ऐसे करें, VIDEO 

Advertisement
Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड