फ्लैट में घुसकर लड़की से मारपीट करने वाला सोसायटी अध्‍यक्ष गिरफ्तार, रिपब्‍लिक भारत की खबर से एक्शन में आई लखनऊ पुलिस

लखनऊ में सोसायटी अध्यक्ष रमन सिंह को लड़की के साथ मारपीट और छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Girl Beating Case
लड़की के साथ मारपीट | Image: Republic

Girl Beating Case: लखनऊ में मड़ियांव की सोसायटी में रहने वाले भाई-बहन से सोसायटी के सेक्रेटरी और उसके साथियों ने मारपीट की थी। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी सोसायटी अध्यक्ष रमन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। 

पीड़िता ने कैमरे पर आकर बताया था कि, सोसायटी के सेक्रेटरी रमन सिंह पिछले 2 महीने से उन्हें परेशान कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि रमन सिंह ने उनसे शारीरिक संबंध बनाने की मांग की और मना करने पर धमकाया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है और आरोपी रमन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें रिपब्लिक भारत ने इस खबर को प्रमुखता से चलाया था, जिसके बाद मड़ियांव पुलिस ने सोसाइटी के अध्यक्ष को गिरफ्तार किया। 

स्कूटी पर हमला, फिर फ्लैट में आकर मारा- पीड़िता  

पीड़िता ने वीडियो में आगे बताया कि, सोसायटी के सेक्रेटरी रमन सिंह की बात जब नहीं मानी गई तो, इसके बाद 2 लड़कों ने उनकी स्कूटी पर हमला किया और उन्हें गालियां दीं। विरोध करने पर रमन सिंह ने उनके फ्लैट में घुसकर दोनों भाई-बहन के साथ मारपीट की।

पीड़िता ने वीडियो बनाकर की थी न्याय की गुहार लगाई

मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी बताया जा रहा है कि, घटना के बाद पीड़िता थाने भी पहुंचीं थी, लेकिन उन्होंने दावा किया कि पुलिस ने उनकी तहरीर नहीं ली।  इसी वजह से उन्होंने अपने भाई के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर न्याय की गुहार लगाई। वीडियो वायरल होते ही पुलिस सक्रिय हो गई और आरोपी रमन सिंह और बाकी आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।  इस पूरे मामले को लेकर रिपब्लिक भारत ने लगातार खबरे प्रमुखता से चलाई, जिसके दबाव में मड़ियांव पुलिस ने सोसाइटी के अध्यक्ष को गिरफ्तार किया। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: VIDEO: डराया और फिर दी चॉकलेट...लालू ने बच्चों संग मनायाहेलोवीन पार्टी

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड