शादी का झांसा देकर यौन शोषण, बनाया इस्‍लाम कबूल करने का दबाव, करा दिया गर्भपात...लखनऊ में युवती ने सुनाई फरदीन के हैवानियत की कहानी

लखनऊ के तालकटोरा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने शादी का लालच देकर शोषण का आरोप लगाया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Girls sexually abused
Girls sexually abused | Image: Shutterstock

लखनऊ के तालकटोरा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने शादी का लालच देकर शोषण का आरोप लगाया है। आलमनगर इलाके में अपनी मां के साथ रहने वाली 23 वर्षीय युवती मूल रूप से बिहार के गोपालगंज जिले की निवासी है। वह पिछले तीन वर्षों से लखनऊ के अशोक विहार राज गार्डेन में रह रही है।

पीड़िता की मुलाकात कश्मीरी बाग पक्का बाग के निवासी फरदीन खान से हुई, जिन्होंने प्रेम का जाल बिछाकर शादी का वादा किया। आरोपी ने निकाह के बाद हिंदू रीति से विवाह करने का भरोसा दिया।

20 अक्टूबर 2024 को निकाह हुआ, लेकिन कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाए गए। निकाह के बाद आरोपी ने पीड़िता को किराए के मकान में रखा और मुस्लिम रीति-रिवाज अपनाने व कलमा पढ़ने का दबाव डाला। विरोध पर मारापीटा और मानसिक उत्पीड़न किया।

पेट पर मारी लात, हुआ गर्भपात

Advertisement

लगभग तीन माह की गर्भवती पीड़िता ने धर्म परिवर्तन किए जाने का जब विरोध किया तो आरोपी ने पेट पर लात मारी, जिससे गर्भपात हो गया। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर तालकटोरा थाने में आरोपी फरदीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। डीसीपी वेस्ट जोन विश्वजीत श्रीवास्तव के अनुसार, जांच चल रही है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें- एक्टिंग के नाम पर फुसलाया, काला जादू किया और 18 साल की होते ही...मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग 'महाकुंभ ब्यूटी' मोनालिसा की शादी पर छलका चाचा का दर्द

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड