फ्री फायर गेम ने ली मासूम की जान, अचानक मौत से सदमे में परिवार
मृतक की बहन ने जानकारी दी कि शाम लगभग 6 बजे विवेक बिस्तर पर लेटकर मोबाइल गेम खेल रहा था। परिवार के अन्य सदस्य काम पर गए थे, और वह घर का काम कर रही थी। थोड़ी देर बाद जब वह लौटी, तो उसने विवेक को बिस्तर पर असामान्य स्थिति में पड़ा देखा।
- भारत
- 2 min read

मोबाइल और फ्री फायर गेम बच्चों के लिए कितना खतरनाक साबित हो सकता है, इसका एक दुखद उदाहरण लखनऊ में सामने आया है. शहर के इंदिरा नगर में फ्री फायर गेम खेलते समय एक 13 वर्षीय लड़के की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने हेतु राजी किया. पुलिस ने बताया कि मृत्यु के वास्तविक कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा.
मरने से पहले गेम खेल रहा था लड़का
मृतक की पहचान विवेक (13) के रूप में हुई है. विवेक के पिता का देहांत पहले ही हो चुका था. आर्थिक तंगी के कारण विवेक भी काम करता था. बुधवार को छुट्टी होने के कारण वह घर पर मोबाइल फोन पर गेम खेल रहा था. उसकी मृत्यु के समय भी उसके मोबाइल में फ्री फायर गेम चल रहा था. मूलतः नैमिष ठाकुर नगर सीतापुर का रहने वाला विवेक कश्यप लखनऊ में परमेश्वर एनक्लेव कॉलोनी शिवाजीपुरम में रहता था।
मृतक की बहन ने जानकारी दी कि शाम लगभग 6 बजे विवेक बिस्तर पर लेटकर मोबाइल गेम खेल रहा था। परिवार के अन्य सदस्य काम पर गए थे, और पिंकी घर का काम कर रही थी। थोड़ी देर बाद जब पिंकी लौटी, तो उसने विवेक को बिस्तर पर असामान्य स्थिति में पड़ा देखा। पिंकी ने उसे जगाने की कोशिश की, लेकिन कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर वह घबरा गई।
Advertisement
अस्पताल वालों ने बताया मृत
लड़के की बहन ने आस-पास के लोगों की सहायता से विवेक को एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहाँ से उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया. लोहिया अस्पताल में डॉक्टरों ने विवेक को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही इंदिरा नगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला कि विवेक अपनी मौत के समय मोबाइल पर फ्री फायर गेम खेल रहा था।
Advertisement
पुलिस ने मृत्यु का सही कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा है। पुलिस को संदेह है कि गेम खेलते समय हुई किसी घटना के कारण यह मौत हुई होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही विवेक की रहस्यमय मृत्यु के पीछे का सच सामने आ सकेगा। हालांकि, परिजनों का शुरुआती बयान है कि विवेक बीमारी के चलते दो दिन से काम पर नहीं जा रहा था।
यह भी पढ़ें -