अपडेटेड 4 January 2025 at 12:55 IST

लखनऊ होटल हत्याकांड: अरशद की मां और बहन के साथ रात में दिखा शख्‍स कौन? घर के अंदर गईं महिलाएं और जब लौटीं तो...

लखनऊ के होटल में 5 लोगों (मां और 4 बहन) के नरसंहार का मुख्‍य आरोपी अरशद पुलिस को अलग-अलग बयान दे रहा है।

Follow : Google News Icon  
Lucknow Hotel Murder case mystery man Arshad mother sister
लखनऊ होटल हत्याकांड: अरशद की मां और बहन के साथ रात में दिखा शख्‍स कौन? घर के अंदर गईं महिलाएं और जब लौटीं तो... | Image: Screen Grab

Lucknow Hotel Murder case: लखनऊ के होटल में 5 लोगों (मां और 4 बहन) के नरसंहार का मुख्‍य आरोपी अरशद पुलिस को अलग-अलग बयान दे रहा है। कभी बस्‍ती वालों से विवाद, तो कभी प्रॉपर्टी पर अवैध कब्जा तो कभी धर्म परिवर्तन की कहानी बनाकर अरशद ने पुलिस को उलझा रखा है। वहीं लखनऊ पुलिस और आगरा पुलिस जांच में जुटी हुई है। पुलिस 3 दिन में बस्‍ती के करीब 100 से अधिक लोगों से पूछताछ भी कर चुकी है।

सीसीटीवी फुटेज और वसीयत करने वाले से पूछताछ में ये तो साफ हो गया है कि किसी तरह के विवाद और धर्म परिवर्तन की बात गलत है। इस बीच पूरे मामले में एक अंजान शख्‍स की एंट्री हुई है। पुलिस को बस उसका नाम पता चला है। उसका नाम पूरन है जो 18 दिसंबर को अरशद की मां और बहन के साथ दिखा था। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि ये पूरन है कौन और इसका अरशद के मां या बहन से क्या कनेक्शन है?

पूरन के साथ बैग लेकर गईं अरशद की मां और बहन

पुलिस जांच में पता चला है कि 18 दिसंबर की सुबह अरशद के पिता बदरुद्दीन का मोहल्ले के लोगों से झगड़ा हुआ था। उन्होंने घर की छत पर चढ़कर पथराव किया था। इस घटना के बाद वह परिवार सहित कहीं चला गया। रात तकरीबन 8 बजे उसकी पत्नी आसमा दो बेटियों के साथ मोहल्ले में आई थी। उनके साथ एक अन्य युवक भी था। महिलाएं घर के अंदर गई थीं। वापस आईं तो उनके हाथ में 3 बैग थे।

Advertisement

लोगों ने समझा कि वह अजमेर जा रही हैं। युवक बाहर खड़ा रहा था। अंजान शख्स के साथ महिलाओं को देखकर लोगों ने उससे पूछताछ की थी। इस पर युवक ने अपना नाम पूरन बताया। मगर, किसी ने उसे पहले बदरुददीन के घर में नहीं देखा था। वह बस्ती के सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया है। वह महिलाओं को कहां लेकर गया था? पुलिस यह पता करने में लगी हैं। हालांकि पूरन की पहचान नहीं हो सकी है। लखनऊ पुलिस ने बदरुद्दीन और अरशद की कॉल डिटेल भी खंगाली है। इससे ही पूरन नामक युवक के बारे में पता किया जा रहा है।

विवाद अगर पड़ोसियों से तो फिर आपनो का कत्ल क्यों

Advertisement

पुलिस ने बताया कि हत्याकांड के बाद से आगरा पुलिस और लखनऊ पुलिस लगातार मोहल्ले वालों से पूछताछ में लगी है। वहीं आरोपी अरशद ने जिस विवाद का जिक्र किया है, जांच में सही पाया गया है। 16 और 18 दिसंबर को विवाद की जानकारी मिली है। जानकारी यह भी मिली है कि यह विवाद इतना बड़ा नहीं था कि इस तरह के हत्याकांड को अंजाम दिया जा सके। लेकिन फिर एक सवाल यह भी कि अगर विवाद पड़ोसियों से था तो फिर अपनों का कत्ल क्यों किया? पुलिस ने पड़ोसी आफताब, सलीम, रानू से पूछताछ की। जिस दिन का विवाद है, वह सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है।

बदरुददीन की गिरफ्तारी खोलेगी अहम राज

लखनऊ के होटल में 31 दिसंबर 2024 की रात को इसलाम नगर, टेढ़ी बगिया निवासी आसमा, उनकी चार बेटियों अल्शिया (19), रहमीन (18), अक्सा (16) और आलिया (9) की सामूहिक हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड के बाद आरोपी पिता बदरुददीन फरार हो गया। वह अब तक पुलिस के हाथ नहीं आया है। वहीं हत्यारोपी बेटे अरशद ने पुलिस चौकी पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी थी।

इसे भी पढ़ें- उस टाइम मन नहीं था...पुनीत को पत्नी मनिका ने दी थी गंदी गालियां; दिल्ली खुदकुशी में रात 3 बजे वाले कॉल का सच आया सामने

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 4 January 2025 at 12:55 IST