अपडेटेड 7 June 2024 at 13:14 IST

ब्‍वॉयफ्रेंड संग होटल पहुंची लड़की, 2 दिन बाद इस हाल में बिस्तर पर मिली; लड़के के साथ भी हुआ कांड

यूपी की राजधानी लखनऊ के देवा रोड स्थित होटल रूम में 22 साल की लड़की की लाश मिलने से हड़कंप मच गया।

Follow : Google News Icon  
boyfriend girlfriend  room
boyfriend girlfriend room | Image: Pixabay

Lukcnow News: यूपी की राजधानी लखनऊ के देवा रोड स्थित होटल रूम में 22 साल की लड़की की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। लड़की बाराबंकी की रहने वाली थी और रेड बिल्‍डिंग गेस्ट हाउस के रूम नंबर 105 में ठहरी थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में जो बात सामने आई है कि उसके मुताबिक लड़की के साथ उसका ब्‍वॉयफ्रेंड भी कमरे में रुका था। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

पुलिस से प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक लड़की का ब्‍वॉयफ्रेंड होटल रूम में बाहर से ताला लगाकर फरार हो गया। जब दो दिन तक कमरे से कोई नहीं निकला और बदबू आनी शुरू हुई तो होटल कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ताला तोड़ी तो बिस्तर पर लड़की की लाश थी।

छानबीन में पता चला कि लड़की बाराबंकी के औरंगाबाद की रहने वाली है। उसकी गुमशुदगी की शिकायत औरंगाबाद पुलिस थाने में 3 जून को दर्ज की गई थी। ब्‍वॉयफ्रेंड के बारे में जांच करने पर पता चला कि उसने बाराबंकी में रेलवे ट्रैक पर सुसाइड कर लिया ह‍ै। पुलिस लड़के के शव का भी पोस्‍टमार्टम करवा रही है। दोनों के रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

3 जून को त्रिभुवन से मिलने रूम नंबर 105 में आई थी युवती

Advertisement

होटल रजिस्‍टर के मुताबिक बीते 30 मई को लड़की के गांव के रहने वाले त्रिभुवन सिंह ने गेस्ट हाउस में रूम बुक कराया था। तीन जून को लड़की रेड बिल्डिंग गेस्ट हाउस में त्रिभुवन सिंह से मिलने पहुंची थी। 

दोनों साथ में रुके थे। 4 जून की शाम त्रिभुवन होटल से निकल गया जबकि लड़की कमरे में ही थी। चार जून को ही त्रिभुवन का शव जीआरपी ने बाराबंकी में रेलवे ट्रैक से बरामद किया। 6 जून को गेस्ट हाउस के कमरे से लड़की का शव बरामद हुआ। फिलहाल पुलिस हत्या मानकर जांच आगे बढ़ा रही है। 

Advertisement

इसे भी पढ़ें- मरी मां से बात, परमात्मा की खोज, सॉरी वाइफ वाला लेटर…बिहार की 3 सहेलियों के सुसाइड की Inside Story

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 7 June 2024 at 10:25 IST