Lucknow Fire: लखनऊ अग्निकांड के बाद CM योगी सख्त, LDA अधिकारी को किया तलब, अवैध निर्माणों और बुलडोजर एक्शन की मांगी पूरी रिपोर्ट

लखनऊ अग्निकांड के बाद अवैध बिल्डिंगों को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाया है और लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) से अवैध निर्माणों के खिलाफ हुए एक्शन की पूरी रिपोर्ट मांगी है, जानें और क्या कुछ आदेश दिए? पढ़ें पूरी खबर

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
CM Yogi Action on Lucknow Fire
लखनऊ अग्निकांड के बाद CM योगी ने अवैध निर्माणों पर सख्त एक्शन शुरू किया | Image: ANI

CM Yogi Action on Lucknow Fire: यूपी की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में सोमवार कोचिंग सेंटर वाली भीषण आग ने सभी को झकझोरकर रख दिया है। घटना में 15 लोगों की झुलसकर दर्दनाक मौत हो गई, जिसमें ज्यादातर बच्चे शामिल थे, इसके अलावा कई और भी लोग घायल बताए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस दर्दनाक घटना का मौके पर पहुंचकर संज्ञान लिया और घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) की रिपोर्ट मांगी है।

अब तक क्या-क्या एक्श हुआ? 

सीएम योगी ने LDA उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार को तलब किया, उन्होंने 1 जनवरी से लेकर अब तक शहर के सभी सात जोनों में जारी सील नोटिसों, उनके अमल और बुलडोजर एक्शन की पूरी डिटेल मांगी है।

बतादें लखनऊ अग्निकांड के बाद अबतक 4 अधिकारियों को निलंबित किया जा चुका है, इमारत के मालिकों को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, साथ ही हादसे वाली बिल्डिंग LDA ने इमारत गिराने का नोटिस जारी किया जा चुका है, इसके अलावा हाई लेवल SIT का गठन कर फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्यों को जुटाया है। सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये मुआवजे की घोषणा की है। हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शोक व्यक्त किया और सहायता का ऐलान किया है।

धुएं से सांस ना ले पाने की वजह से मौतें

अलीगंज सेक्टर डी के पुरनिया इलाके में तीन मंजिला कमर्शियल बिल्डिंग में एनिमेशन कोचिंग सेंटर और पेट शॉप चल रही थी, आग लगने के बाद धुएं और लपटों से घबराए छात्रों ने ऊपरी मंजिल से कूदकर जान बचाने की कोशिश की। जिसमें से ज्यादातरों की मौतें धुएं से सांस लेने में दिक्कत के कारण हुईं, वहीं कई घायलों का किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में इलाज चल रहा है।

Advertisement

हादसे की जवाबदेही तय की जाएगी-  CM योगी

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी स्तरों पर जवाबदेही तय की जाएगी। तेज हवाओं और उमस से राहत की उम्मीद है, लेकिन सुरक्षा मानकों पर सख्ती बरती जाएगी।  ऐसे हादसों में अवैध निर्माण और सुरक्षा मानकों की अनदेखी अक्सर कारण बनती है। फिलहाल LDA पूरे शहर में अभियान चला रही है और अवैध निर्माणों पर बुलडोजर एक्शन देखने को मिल रहा है।  

यह भी पढ़ें: खान सर की फिर बढ़ सकती है मुसीबत, लखनऊ अग्निकांड की आंच पहुंची पटना

Advertisement
Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड