Tamanna Malik Love Story: धर्म की दीवार तोड़कर हिंदू युवक से शादी... फिल्मी है बुर्के में कांवड़ लाने वाली संभल की तमन्ना मलिक की लव स्टोरी

संभल की मुस्लिम महिला तमन्ना मलिक ने हिंदू अमन त्यागी से प्रेम विवाह किया। परिवार के विरोध के बावजूद कोर्ट मैरिज की और दो बच्चों की मां बनीं। भोलेनाथ से मन्नत मांगी थी कि शादी हुई तो बुर्का में कांवड़ यात्रा करेंगी। महाशिवरात्रि पर हरिद्वार से पैदल गंगाजल लाकर क्षेमनाथ मंदिर में शिवलिंग का जलाभिषेक किया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
love story of Tamanna Malik from Sambhal Kanwar brought in a burqa
बुर्के में कांवड़ लाने वाली तमन्ना मलिक की लव स्टोरी | Image: Video Grab

Tamanna Malik Kanwar: प्रेम की कोई सीमा नहीं होती, न ही यह जाति-पाति या धर्म देखता है। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में रहने वाली तमन्ना मलिक की कहानी इसी बात का जीता-जागता सबूत है। हाल ही में महाशिवरात्रि के अवसर पर बुरके में कांवड़ लेकर हरिद्वार से गंगाजल लाकर भगवान शिव का जलाभिषेक करने वाली इस मुस्लिम महिला की प्रेम कहानी सोशल मीडिया पर छाई हुई है।

शिवभक्त मुस्लिम महिला तमन्ना मलिक बुर्का पहनकर हरिद्वार से गंगाजल भरी कांवड़ लेकर अपने गांव पैदल यात्रा कर पहुंची हैं। तमन्ना मलिक ने अमन त्यागी से लव मैरिज की है। दोनों की मुलाकात तीन साल पहले संभल के असमोली थाना क्षेत्र के बदनपुर बसई गांव में हुई थी। दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे और धीरे-धीरे उनका प्यार गहरा होता गया। दोनों ने साथ जीवन बिताने का फैसला कर लिया, लेकिन उनके बीच धर्म की दीवार खड़ी थी। अमन हिंदू थे और तमन्ना मुस्लिम।

भगवान भोलेनाथ से मांगी थी मन्नत

तमन्ना ने ठान लिया था कि वह अमन से शादी करके रहेंगी। परिवार और समाज के विरोध के बावजूद उन्होंने घर छोड़ दिया। परिवार ने पुलिस में शिकायत भी कर दी, लेकिन तमन्ना ने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने भगवान भोलेनाथ से मन्नत मांगी कि अगर उनकी शादी अमन से शांतिपूर्वक हो गई, तो वह कांवड़ लेकर गंगाजल चढ़ाएंगी। संकल्प पूरा होने पर उन्होंने हरिद्वार के हर की पौड़ी से गंगाजल लेकर संभल पहुंचकर अपने गांव में शिव मंदिर में जलाभिषेक किया है।

10 फरवरी को तमन्ना हरिद्वार पहुंचीं, हर की पैड़ी से पवित्र गंगाजल भरा और पैदल कांवड़ यात्रा शुरू की। पांच दिन की कठिन यात्रा के बाद महाशिवरात्रि के दिन उन्होंने संभल में शिवलिंग पर जल अर्पित किया। बुर्का पहने उनकी यह यात्रा देखकर श्रद्धालुओं ने उनका जोरदार स्वागत किया, फूल बरसाए और 'हर-हर महादेव' के नारे लगाए। पुलिस ने भी उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की।

Advertisement

पहले कोर्ट मैरिज फिर हिंदू रीति-रिवाज से शादी

तमन्ना ने अमन त्यागी के साथ कोर्ट मैरिज की है। इसके बाद हिंदू रीति-रिवाज से सात फेरे भी लिए। शादी के बाद तमन्ना ने दो बच्चों आर्यन और दक्ष को जन्म दिया। उनकी जिंदगी खुशहाल चल रही थी।

तमन्ना का कहना है कि हिंदू मान्यता के अनुसार कांवड़ का जोड़ा पूरा करना होता है, इसलिए अगले साल भी वह हरिद्वार से गंगाजल लाकर कांवड़ चढ़ाएंगी। उन्होंने एक और मन्नत मांगी है कि 2027 में उत्तर प्रदेश में फिर से योगी आदित्यनाथ की सरकार बने, ताकि बहन-बेटियों की सुरक्षा बनी रहे और कानून का राज कायम हो।

Advertisement

पति अमन त्यागी ने कहा कि तमन्ना ने अपनी मर्जी से शादी की और बुर्का भी अपनी इच्छा से पहनती हैं। वह उन पर कोई पाबंदी नहीं लगाते। उनकी जिंदगी उनके फैसले पर टिकी है।

ये भी पढ़ें: 15 दिन में 12 मौतें, कई लोगों तक फैला संक्रमण... हरियाणा के गांव में किस रहस्यमयी बीमारी ने मचाई तबाही?

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड