शादी में घुस आया ऐसा बिन बुलाया मेहमान, देखकर सारे बारातियों के उड़े होश; दूल्‍हे को पकड़ कार में दुबकी रही दुल्‍हन- Video

लखनऊ के पारा इलाके में शादी समारोह के दौरान तेंदुआ घुस आने से हड़कंप मच गया। अफरातफरी के बीच वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को सुरक्षित पकड़ लिया।

Follow : Google News Icon  

Leopard Attack : लखनऊ के पारा इलाके में शादी समारोह के दौरान तेंदुआ घुस आने से हड़कंप मच गया। अफरातफरी के बीच वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को सुरक्षित पकड़ लिया। लेकिन हमले में कई दरोगा समेत 2 लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक, लखनऊ के बुद्धेश्वर एमएम लॉन का ये मामला बताया जा रहा है, इसी दौरान अचानक से तेंदुआ लॉन के अंदर पहुंच गया। लॉन के अंदर तेंदुए के पहुंचने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि लोग अपनी जान बचाने के लिए लॉन से बाहर भागने लगे। वहीं मौके पर पर पुलिस और प्रशासनिक की टीम पहुंच गई। मलिहाबाद रेंज में तैनात दारोगा तेंदुए के हमले से घायल हो गया है।

गौरतलब है कि एक व्यक्ति जान बचाने के लिए लॉन की छत से कूद गया। उक्त व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुद्धेश्वर एमएम लॉन में शादी समारोह के दौरान आया तेंदुआ दूसरी मंजिल पर गैलरी में चहल कदमी करते देखा गया। साथ ही जानकारी मिल रही है कि तेंदुए ने मलिहाबाद रेंज में तैनात दारोगा मुकद्दर अली पर हमला कर घायल कर दिया है।

शादी समारोह में घुसा तेंदुआ

तेंदुए को पकड़ने के दौरान एक दारोगा मुकद्दर अली घायल हो गया। शादी समारोह के दौरान एमएम मैरेज लॉन में तेंदुआ घुसा, जिससे वहां भगदड़ मच गई। लोग जान बचाकर इधर उधर भागने लगे। शादी में हड़कंप मच गया और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। इस बीच तेंदुआ बाहर निकला और उसने हमला कर दिया।

इस दौरान सिपाही ने तेंदुए पर गोली चला दी। फिर तेंदुआ गायब हो गया। थोड़ी देर बाद पुलिस जब तेंदुए की तलाश में दोबारा आगे बढ़ी तो उसने फिर हमला कर दिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लॉन में भारी पुलिस बल के साथ वन विभाग की टीम ने लॉन और आसपास के इलाके में सर्च आपरेशन जारी कर दिया है। साथ ही वन विभाग की टीम ने एहतियात के तौर पर आस-पास के लोगों से घरों में रहने के साथ सतर्क रहने की अपील की है। 

Advertisement

यह भी पढ़ें : 9 साल बाद री-रिलीज हुई फ्लॉप फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ा दिया गर्दा

Advertisement
Published By :
Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड