कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा: तिलक समारोह से लौट रही कार की ट्रेलर से जोरदार भिड़ंत, 6 लोगों की मौत
सुबह-सुबह कुशीनगर के एक भीषण सड़क हादसे की खबर आई है, जहां कार और ट्रेलर की भीषण टक्कर हो गई। इस जोरदार टक्कर में छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों समेत छह की मौत हो गई, जबकि कुछ गंभीर रूप से घायल हो गए।
- भारत
- 2 min read

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसे की खबर आई है, जहां कार और ट्रेलर की भीषण टक्कर में छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि यह हादसा रविवार देर रात हाटा कोतवाली क्षेत्र के NH-28 पर थरुआडीह के पास हुआ। गंभीर रूप से घायल लोगों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
तिलक समारोह से लौट थे कार सवार
बताया जा रहा है कि कार सवार लोग एक रिश्तेदारी के यहां आयोजित तिलक समारोह में शामिल होकर अपने घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान कुशीनगर के हाटा कोतवाली क्षेत्र के NH-28 पर थरुआडीह के पास उनकी कार ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार 6 लोगों की मौत हो गई।
हादसे के बाद इलाके में मचा हड़कंप
भीषण हादसे की खबर मिलते ही आसपास के लोगों के बीच हड़कंप मच गया। सैकड़ों लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। वहीं, बताया जा रहा है कि हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंच कर राहत और बचाव कार्य में जुट गई। इस घटना पर कुशीनगर ने एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया कि पुलिस द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को चिकित्सा उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। सभी मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम व अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
Advertisement
कुशीनगर से पीके विश्वकर्मा का रिपोर्ट
ये भी पढ़ें: UP: 500 रुपए के लिए मार दी थी गोली, अब योगी की पुलिस ने कर दिया हिसाब; मथुरा में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या का आरोपी एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार