UP: असलहे से लैस नकाबपोश गैंग, 18 लाख के गहने की लूट... कुशीनगर में 10 लुटेरे गिरफ्तार

यूपी के कुशीनगर जनपद मे एक आभूषण व्यवसायी को नकाबपोश बदमाशों द्वारा रास्ते मे घेरकर असलहे के बल पर लाखो के गहने लूटने वाले 10 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया गया

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
kushinagar police busted loot gang 10 arrested
kushinagar police busted loot gang 10 arrested | Image: Republic

पीके विश्वकर्मा की रिपोर्ट

यूपी के कुशीनगर जनपद मे एक आभूषण व्यवसायी को नकाबपोश बदमाशों द्वारा रास्ते मे घेरकर असलहे के बल पर लाखो के गहने लूटने वाले 10 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने लुटेरों के पास से आभूषण, असलहा सहित 25 लाख कैश बरामद किया है। आपको बता दें कि कुशीनगर जनपद के रामकोला थाना अंतर्गत कुईआ गांव के लालचंद छपरा टोला निवासी राजन वर्मा नेबुआ नौरंगिया थाना के पकड़ियार में ज्वेलरी व बर्तन की दुकान चलाते हैं।

बीते रविवार की रात को घर जाते समय नाकाबपोश बदमाशों ने मारपीट कर बैग में रखें सोने चांदी के लगभग 18 लाख रुपए कीमत के आभूषण
लूट ले गए थे। पकड़ियार चौराहे पर स्थित दुकानदार के दुकान पर पहुंचे डीआईजी गोरखपुर ने एसपी कुशीनगर को घटना का शीघ्र खुलासा का आदेश दिया था। जिसपर एसपी संतोष मिश्रा ने रामकोला थाने की पुलिस के साथ स्वाट, सर्विलांस, साइबर टीम को खुलासा के लिए लगाया था जिसने शनिवार को घटना खुलासा कर दिया।

बदमाशों ने कैसे दिया वारदात को अंजाम

Advertisement

कुशीनगर एसपी संतोष मिश्रा ने अभियुक्तों से पूछताछ किया तो बदमाशों ने बताया कि हमलोगों का एक संगठित गिरोह है। घटना से पहले घूम-घूम कर रेकी कर लेते थे। उसके बाद सुनसान स्थानों से चोरी/लूट/छिनैती करते हैं। चोरी/लूट/छिनैती के समानो को विभिन्न स्थानो पर उचित दामो में बेच देते हैं। अलग अलग घटनाओं में गैंग के अलग अलग लोग शामिल होते हैं।

गिरफ्तार लुटेरों का नाम पता

Advertisement
  • मो0 आसिफ निवासी ग्राम रेलवे कालोनी वार्ड न0- 08 थाना कप्तानगंज
  • आदित्य कुशवाहा ग्राम चकबंदी वार्ड नं0- 16 थाना कप्तानगंज
  • जाहिद निवासी पिपराबर सिवान छोटी मुगलटोली थाना रामकोला
  • अनुज मिश्रा निवासी सुगर फैक्ट्री कालोनी वार्ड नं0- 08 थाना कप्तानगंज
  • मोहन यादव निवासी चन्दरपुर बरवा टोला थाना रामकोला
  • आरिफ निवासी रेलवे कालोनी वार्ड नं0- 08 थाना कप्तानगंज
  • जय साहनी निवासी झझवा टोला वार्ड न0- 06 थाना कप्तानगंज
  • कृष्णा वर्मा निवासी सतपोखरीया थाना अहिरौली बाजार
  • विपिन कुशवाहा निवासी पिपरा वर सिवान थाना रामकोला 
  • राजेश वर्मा निवासी मुण्डेरवा बाजार थाना मुण्डेरवा जनपद बस्ती

बदमाशों के पास बरामद हुए समाग्री

  • 124.40 ग्राम सोने का सिक्का
  • 3.30 किग्रा चांदी की धातु
  • दो अदद लैपटाप
  • दो अदद बायोमैट्रिक फिंगर स्कैनर
  • कुल 45,700/- रूपये नगद
  • चार अदद अवैध तंमचा 315 बोर
  • 7 अदद जिंदा कारतूस
  • 06 अदद मोटरसाईकिल
  • 07 अदद मोबाईल बरामद

पकड़े गए बदमाशों का अपराधिक इतिहास

अभि0 मो0 आसिफ का अपराधिक इतिहास

1-मु0अ0सं0 61/2019 धारा 379/411 भादवि थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर 
2-मु0अ0सं0 62/2019 धारा 411/414 भादवि थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर
3-मु0अ0सं0 199/2020 धारा 41/411/414 भादवि थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर 
4-मु0अ0सं0 293/2018 धारा 379/411 भादवि थाना कसया जनपद कुशीनगर 
5-मु0अ0सं0 64/2019 धारा 379/411 भादवि थाना पिपराईच जनपद गोरखपुर 
6-मु0अ0सं0 174/2024 धारा 147/323 भादवि

अभि0 अनुज मिश्रा का अपराधिक इतिहास

1-मु0अ0सं0 61/2019 धारा 379/411 भादवि थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर 
2-मु0अ0सं0 62/2019 धारा 411/414 भादवि थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर
3-मु0अ0सं0 63/2019 धारा 25 आर्म्स एक्ट थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर
4-मु0अ0सं0 293/2018 धारा 379/411 भादवि थाना कसया जनपद कुशीनगर 
5-मु0अ0सं0 64/2019 धारा 379/411 भादवि थाना  पिपराईच जनपद गोरखपुर 
6-मु0अ0सं0 404/2022 धारा 381/411/457 भादवि थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर

अभि0 विपिन कुशवाहा का अपराधिक इतिहास

1-मु0अ0सं0 261/2024 धारा 323/506 भादवि थाना रामकोला जनपद कुशीनगर

अभि0 मोहन यादव का अपराधिक इतिहास

1-मु0अ0सं0 116/2022 धारा 379/411 भादवि थाना रामकोला जनपद कुशीनगर

5-अभि0 अजय साहनी का अपराधिक इतिहास- 
1-मु0अ0सं0 140/2018 धारा 354ख/452/504 भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट

इसे भी पढ़ें- UP: अब मंदिर ढूंढकर रहूंगी, जिसको जो करना हो कर ले...कानपुर मेयर ने मुस्लिम धर्मगुरुओं को दी खुली चुनौती

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड